बिजनेसकोरोना विपदा काल में मनरेगा से रोजाना बड़ी संख्या में मजदूरों को...

कोरोना विपदा काल में मनरेगा से रोजाना बड़ी संख्या में मजदूरों को मिल रहा है काम

मोहन प्रसाद यादव 
अनूपपुर 13 जून 2021/ जिले में कोरोना आपदा काल में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) मजदूरों के लिए मददगार बनी हुई है। यह योजना इस संकट काल में ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों को रोजाना रोजगार के अवसर सुलभ करा रही है। जिले में इस योजना के जरिए रविवार को जिले की 276 ग्राम पंचायतों में 4140 कार्यों पर 50103 मजदूरों को काम दिया गया। इन कार्यों में आवास योजना के 1524 कार्य, जलसंरक्षण एवं संवर्धन के 1681 कार्य, सी.सी. रोड एवं सुदुर सड़क निर्माण के 107 कार्य तथा अन्य प्रकार के 828 कार्य शामिल हैं। कोरोना आपदाकाल में श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा ना हो, इसके लिए जिले की ग्राम पंचायतों में लगातार अलग-अलग तरह के निर्माण कार्यों में जरूरतमंद श्रमिकों को काम दिया जा रहा है। जिला पंचायत अनूपपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यो में रविवार को अनूपपुर जनपद में 9107 श्रमिकों को, जैतहरी जनपद में 14738 श्रमिकों को, कोतमा जनपद में 8498 श्रमिकों एवं पुष्पराजगढ़ जनपद में 17760 श्रमिकों को काम दिया गया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories