[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » समीक्षा कर चुके हैं पीएम ,क्या बदलने जा रही है मोदी की कैबिनेट?
राष्ट्रीय

समीक्षा कर चुके हैं पीएम ,क्या बदलने जा रही है मोदी की कैबिनेट?

admin
Last updated: April 17, 2026 12:44 pm
admin
Share
SHARE

केंद्रीय कैबिनेट में एक बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अब मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है. मोदी के साथ इन मीटिंग में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहते हैं.

जानकारी के मुताबिक, पिछले चार दिनों से पीएम सभी मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं. पीएम मोदी छोटे-छोटे मंत्रियों के समूह के साथ सभी मंत्रालयों की समीक्षा कर रहे हैं. मंत्रियों के साथ उनके मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले की एक्सरसाइज के रूप में देखा जा रहा है. पीएम मोदी के साथ इन बैठकों में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा रहते हैं. कल मंत्रियों के साथ बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी थे. 

कैबिनेट में फेरबदल की संभावना इसलिए भी प्रबल हो जाती है क्योंकि यूपी चुनाव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह भी यूपी के कुछ क्षेत्रीय दलों के नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं, जिनमें अपना दल की अनुप्रिया पटेल भी हैं. अनुप्रिया पटेल पिछली मोदी कैबिनेट में स्वास्थ्य राज्यमंत्री थीं, लेकिन दूसरे कार्यकाल में उन्हें कैबिनेट में जगह नहीं मिली है. माना जा रहा है कि यूपी चुनाव से पहले अनुप्रिया पटेल को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. 

सूत्रों की मानें तो अभी तक कृषि, ग्रामीण विकास मंत्रालय, कोयला एवं खनन, पेट्रोलियम, स्टील, शहरी विकास मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, रेलवे, संस्कृति, पर्यटन, जनजातीय कार्य मंत्रालय, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, पर्यावरण, सड़क और परिवहन, स्किल डिवेलप्मेंट और उत्तर-पूर्वी विकास मंत्रालयों की समीक्षा की जा चुकी है.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article चोरों ने लूट लिया हजारों का माल
Next Article Latest News : Tikri Border धरना स्थल पर महिला के यौन शोषण से लोगों में उबाल

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?