Latest News : Tikri Border धरना स्थल पर महिला के यौन शोषण से लोगों में उबाल

admin
2 Min Read

टीकरी बॉर्डर पर एक बार फिर महिला एक्टिविस्ट के यौन उत्पीड़न से हड़कंप मच गया है। दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के धरना स्थल अब दुष्कर्म स्थल में तब्दील हो चुके हैं। दरअसल पीड़ित महिला एक्टिविस्ट को कोविड -19 और टीकाकरण के लाभ के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बाहर से बुलाया गया था।

पीड़ित महिला ने धरना स्थल पर एक डॉक्टर द्वारा संचालित एक संगठन के युवा किसानों नेताओं पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आयोजकों को इसके बारे में सूचित किया था, लेकिन उन्होंने आरोपिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

आपको बता दें कि इससे पहले अप्रैल में बंगाल की एक महिला एक्टिविस्ट के साथ बलात्कार का मामला सामने आया था। उस महिला की बाद में कोरोना से मौत हो गई थी।

टीकरी बार्डर धरना स्थल पर किसान नेताओं द्वारा महिला के यौन उत्पीड़न की दूसरी घटना सामने आने के बाद देशवासियों का गुस्सा उबाल पर है। सोशल मीडिय प्लेटफार्म ट्वीटर पर #दुष्कर्म_हॉटस्पॉट_आन्दोलनजीवी टॉप ट्रेंड कर रहा है और लोग जमकर किसान नेताओं के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

 

Share This Article