भाजपा सरकार की सभी नीतियां विफल:- सचिन पायलट

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति:- कांग्रेस नेता सचिन पायलट अपने बयानों के चलते अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। सचिन को कांग्रेस के समझदार नेताओ की सूचि में गिना जाता है और यह पार्टी के लिए हमेशा उम्दा काम करते दिखाई देते हैं। अभी हाल ही में सचिन पायलट ने कांग्रेस को लेकर एक ब्यान दिया और कहा कि कांग्रेस धुरी है जिसके इर्द गिर्द भाजपा विरोधी गठबंधन तैयार होता है। 

उन्होंने आगे कहा आगामी 2024 चुनाव में कांग्रेस को बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा और अपनी नीतियों का अडिग रहकर उसका समाना करना होगा। पायलट ने चिंतन शिविर का जिक्र करते हुए कहा कि इस शिविर में पार्टी की रणनीतियों को मजबूत करने पर संवाद होगा और पार्टी को नए स्वरूप में जनता के बीच लाने की नीतियां तैयार की जाएंगी।

भाजपा पर भड़के पायलट:-

उन्होंने भाजपा को इंगित करते हुए कहा यह पार्टी जनता के मुद्दों को भटका रही है। यह कुछ सड़को, स्मारकों और शहरों का नाम बदलने की रणनीति से जनता को आकर्षित कर महंगाई जैसे मुद्दे को दबाना चाहती है। क्योंकि ताजमहल और क़ुतुब मीनार का नाम बदलने का मुद्दा पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से ज्यादा महत्वपूर्ण तो नहीं है। यह ऐसे मुद्दों को हवा देते हैं जो लोगो का ध्यान वास्तविकता से हटा सकें और उन्हें मुद्दों से विमुख कर सके। आज ऐसा दौर है जब जमीनी स्तर पर सरकार की नीतियां विफल हो चुकी है हर ओर अराजकता फैली हुई है। लेकिन सरकार इस सब पर मौन धारण किए है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *