बिजनेसदेश का कृषि निर्यात 2020-21 में शानदार रहा

देश का कृषि निर्यात 2020-21 में शानदार रहा

भारत का कृषि और उससे जुड़े उत्पादों का निर्यात वर्ष 2020-21 में 17.34 प्रतिशत बढ़कर 41.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया. चालू वित्तवर्ष में भी निर्यात की स्पीड बने रहने की उम्मीद है. एक सरकारी अधिकारी ने आज यह जानकारी दी. पीटीआई की खबर के मुताबिक, वाणिज्य सचिव अनूप वधावन ने कहा कि अनाज, गैर-बासमती चावल, गेहूं, बाजरा, मक्का और दूसरे मोटे अनाज के निर्यात में भारी बढ़ोतरी देखी गई है.

भारत के कृषि उत्पादों का सबसे बड़ा बाजार 

खबर के मुताबिक, भारत के कृषि उत्पादों का सबसे बड़ा बाजार अमेरिका, चीन, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, वियतनाम, सऊदी अरब, इंडोनेशिया, नेपाल, ईरान और मलेशिया हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पहली बार कई चीजों का निर्यात हुआ है, उदाहरण के लिए, वाराणसी से ताजी सब्जियों और आमों का निर्यात और चंदौली से काले चावल का निर्यात किया गया.

कृषि उत्पादों का निर्यात

कृषि उत्पादों (समुद्री और बागान उत्पादों को छोड़कर) का ही निर्यात 2020-21 में 28.36 प्रतिशत बढ़कर 29.81 अरब डॉलर का हुआ है, जबकि वर्ष 2019-20 में यह 23.23 अरब डॉलर रहा था. वधावन ने कहा कि कृषि निर्यात ने वर्ष 2020-21 के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है. पिछले तीन सालों से स्थिर रहने के बाद (वर्ष 2017-18 में 38.43 अरब डॉलर, वर्ष 2018-19 में 38.74 अरब डॉलर और वर्ष 2019-20 में 35.16 अरब डॉलर) कृषि और जुड़े क्षेत्रों का निर्यात वर्ष 2020-21 के दौरान (समुद्री और बागान उत्पाद सहित) बढ़कर 41.25 अरब डॉलर का हो गया, जो 17.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है. 

18 राज्यों में कृषि निर्यात नीति को लेकर अपडेट

इसके अलावा, महाराष्ट्र, केरल, नागालैंड, तमिलनाडु, असम, पंजाब और कर्नाटक सहित 18 राज्यों ने कृषि निर्यात नीति को लागू करने के लिए अपनी विशिष्ट कार्य योजना को आखिरी रूप दिया है. नीति के हिस्से के रूप में, निर्यात प्रोत्साहन के लिए 46 समूहों की पहचान की गई है और 29 क्लस्टर स्तरीय समितियों का गठन किया गया है. वाणिज्य विभाग, कृषि विभाग के सहयोग से, कई भारतीय उत्पादों के लिए बाजार पहुंच के प्रयास कर रहा है.

ऑस्ट्रेलिया में अनार के लिए बाजार की पहचान

भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में अनार के लिए बाजार की पहचान की है. इसके अलावा अर्जेंटीना में आम और बासमती चावल; ईरान में गाजर के बीज; उज्बेकिस्तान में गेहूं का आटा, बासमती चावल, आम, केला और सोयाबीन खली, भूटान में टमाटर, भिंडी और प्याज और सर्बिया में संतरे के लिए बाजार मिला है.

बासमती चावल निर्यात पर असर

वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कीटनाशक के अपशिष्ट मिलने की समस्या ने यूरोपीय संघ को बासमती चावल निर्यात को प्रभावित किया है, क्योंकि यूरोपीय संघ द्वारा ट्राईसाइक्लाज़ोल और बुप्रोफेज़िन जैसे रसायनों के लिए कड़े मानदंड लागू किए गए हैं. भारत में इनका धान की खेती में बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories