भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रामपुर पहुंचे, भाजपा नेताओं के पर‍िवार से की मुलाकात

admin
By admin
1 Min Read

मुरादाबाद, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कोरोना संक्रमण से मौत के श‍िकार भाजपा नेताओं के स्वजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। 

प्रदेशाध्यक्ष का रामपुर पहुंचने पर प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और भाजपाइयों ने स्वागत किया। इसके बाद वह भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह राणा के आवास पर गोविंद कॉलोनी पहुंचे। उनकी पत्नी और बेटियों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया। जिला मंत्री रहे कपिल गुप्ता के आवास पर पुराना गंज पहुंचे। यहां भी शोक व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने बताया की प्रदेशाध्यक्ष बरेली से यहां पहुंचे हैं और कुछ देर बाद ही मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *