जमानत पर रिहा हुए सपा नेता धर्मेन्द्र यादव को जलूस निकालने के बाद पुलिस ढूंढने में लगी

admin
By admin
1 Min Read

रिपोर्ट अभिमन्यु शुक्ला जिला ब्यूरो औरैया

दिनांक -05-06-2021 को जेल से ज़मानत पर रिहा होने के बाद  ज़मानत जश्न, रैली निकालने वाले सपा नेता धर्मेंद्र यादव की तलाश में पुलिस ने रात भर की छापेमारी।
धर्मेंद्र यादव अभी भी हैं फरार, जिस  गाड़ी में धर्मेन्द्र यादव सवार थे वह गाड़ी पुलिस ने जब्त की, और गाड़ी मालिक गिरफ़्तार, कुछ और गाड़ियां भी कीं सीज, कुछ साथियों की गिरफ्तारी की सूचना, पुलिस लगातार छापा मार रही है। क्योंकि पंचायत चुनाव के पहले ही धर्मेन्द्र यादव पर क्रिमिनल हिस्ट्री के चलते जिला बदर की हुई थी कार्यवाही, जिला पंचायत सदस्य भाग्यनगर चतुर्थ से जेल में रहते हुए धर्मेन्द्र यादव ने जीत हासिल की थी,उसी खुशी में सपा नेता की रिहाई पर निकाली गई रैली, लगभग 200 गाड़ियाें की भीड़ के साथ रैली का वीडियो वायरल होने के बाद जागी इटावा पुलिस और कानूनी कार्यवाही करते हुए दबिश देने में लगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *