PM ने CM योगी को Twitter पर नहीं दी जन्मदिन की बधाई

admin
By admin
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 5 जून को जन्मदिन था. कई राजनीतिक व अन्य क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, लेकिन इस बीच ट्विटर पर अलग ही चर्चा शुरू हो गई. कहा जा रहा है कि सब कुछ ठीक नहीं है. 

दरअसल. कुछ रोज पहले चर्चा थी कि योगी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने वाला है. बीजेपी के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने लखनऊ में मंत्रियों और पार्टी नेताओं के साथ बैक टू बैक बैठकें कीं और फिर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. इस दौरे का एक कारण था.

पिछले कुछ महीनों में कई बीजेपी नेताओं और विधायकों ने खुले तौर पर राज्य सरकार की प्रतिक्रिया में कमियों का हवाला दिया था. वहीं, पंचायत चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद भी किरकिरी हुई क्योंकि विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव को सेमीफाइनल माना गया था.

इधर, सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पीएम मोदी ने ट्विटर पर किसी भी नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं नहीं दी हैं. देश में कोरोना की दूसरी लहर के चलते पीएम ने ऐसा किया. वैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपनी सरकार के मंत्रियों, पार्टी नेताओं और विपक्षी दलों के नेताओं को उनके जन्मदिन पर ट्विटर पर शुभकामनाएं देते हैं, लेकिन पीएम ने 5 जून को सीएम योगी को विश नहीं किया. 

जानकारी के मुताबिक, 18 मई को केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत का जन्मदिन था. 24 मई को केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन का जन्मदिन था. 5 मई को हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर का जन्मदिन था. 3 मई को अर्जुन मुंडा, इसी दिन राजस्थान के CM अशोक गहलोत का भी जन्मदिन था. 24 अप्रैल को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के बर्थडे पर भी पीएम मोदी ने उन्हें ट्विटर पर शुभकामनाएं नहीं दीं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *