Anupamaa Serial Alert: वनराज के सामने दम तोड़ेगी अनुपमा, टूट जाएगा समर

admin
By admin
3 Min Read

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (TV Serial Anupamaa) में काफी दिनों से काव्या और वनराज की शादी का ट्रैक चल रहा था। पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि काव्या और वनराज की शादी तो हो जाती है लेकिन वो परिवार में अपने लिए जगह बनाने में असफल रहती है। वनराज के पिता और उनकी मां काव्या को अपनी बहू स्वीकार करने से मना कर देते हैं। वनराज की मां काव्या (Madalsha Sharma) को खूब-खरी खोटी सुनती है और कहती है कि मेरे लिए सिर्फ मेरी बहू अनुपमा थी और मेरे दिल में उसकी जगह कोई नहीं ले सकता है। इसके बाद वनराज का पूरा परिवार अनुपमा के साथ रहने के लिए चला जाता है। अनुपमा सभी का दिल से स्वागत करती है। इसके बाद वनराज काव्या से कहता है कि उसे अपने परिवार के साथ बात करना और व्यवहार करना सीखना होगा।

‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि काव्या वनराज के साथ रोमांटिक शाम के लिए अपने कमरे को सजाती है। तभी अनुपमा अपने कमरे के बाहर बेहोश हो जाती है और वनराज समर को ‘मम्मी’ चिल्लाते हुए सुनता है। ऐसे में वनराज काव्या को दूर धकेलता है और अनुपमा को देखने के लिए तुरंत निकल जाता है। अनुपमा को जल्द से जल्द उनकी फैमिली हॉस्पिटल ले जाती है। ऐसे में वनराज की भी तबीयत खराब हो जाएगी, वो भी हॉस्पिटल में एडमिट रहेगा। अनुपमा की हालत देखने के बाद डॉक्टर अद्वैंत कहते है कि जल्द से जल्द सर्जरी करनी होगी। सर्जरी के दौरान अनुपमा की हालत गंभीर हो जाती है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में अनुपमा का सफर यही खत्म हो जाएगा। अनुपमा की मौत की खबर सुनने के बाद वनराज और समर (Paras Kalnawat) बुरी तरह रोते हुए दिखाई देंगे।

रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल ‘अनुपमा में अब धमाकेदार भी ट्विस्ट आने वाले हैं। आने वाले एपिसोड में यह कहना दिलचस्प होगा कि अनुपमा की सर्जरी सक्सेसफुल होती है या सच में इस सीरियल में अनुपमा का सफर खत्म हो जाएगा। इसके अलावा ‘अनुपमा’ ने लगभग 3 हफ्तों के बाद टीआरपी लिस्ट में पहले पायदान पर भी कब्जा किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *