नव गणेशा फाउंडेशन द्वारा काकादेव थाना प्रभारी कुंज बिहारी मिश्रा को विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर सम्मानित किया गया।
कानपुर। नव गणेशा फाउंडेशन के तत्वाधान में काकादेव थाना प्रभारी कुंज बिहारी मिश्रा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्थान की तरफ से विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र एवं तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया। नव गणेशा फाउण्डेशन का कहना है कि जैसा कि आप सभी को मालूम है कि इस कोरोनावायरस की दूसरी लहर में मरीजों को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की कमी हो रही थी। अतः सभी इस अवसर पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लें और अपनें आस पास के बंजर पड़े क्षेत्रों में पेड़ पौधे अवश्य लगायें। हमारे द्वारा ऐसे हाथों में दिया गया जो उनकी सुरक्षा भी करेंगें।
Leave a Comment
