यूं तो फिल्मी दुनिया में चारों तरफ चकाचैंध और खुशियां ही नजर आती हैं। भला ऐसा लगे भी क्यों ना, सितारों की लग्जीरियस लाइफस्टाइल देखकर यही प्रतीत होता है कि दुख और परेशानी से इनका दूर दूर तक कोई नाता नहीं है।
सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी सेलेब्स की जिंदगी को देखकर भी लोग यही सोचते हैं। हालांकि ये बात कई माइनों में सच नहीं हैं।
बुरा वक्त और खराब परिस्थितियां किसी की भी आ सकती हैं और ऐसे कई सितारे हैं जो ऐसी परेशानी से गुजरे हैं। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक कई सितारे ऐसे हैं जिन्हें अपने जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है।
ऐसा ही कुछ हुआ शिल्पा शिंदे के साथ। जी हां, पुरानी अंगूरी भाभी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, शिल्पा का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें वह लोगों को काम करते रहने की सलाह दी है।
शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा की है जिसमें वह अपनी फील्ड से हटकर काम करती दिख रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह एक कंस्ट्रक्शन साइट पर हाथ में ड्रिलिंग मशीन लिए काम करती नजर आ रही हैं। सिर पर कैप लगाए और कुर्ता पहने शिल्पा शिंदे पूरे जी-जान से पत्थरों और दीवारों को काटती दिख रही हैं।
इसके साथ ही शिल्पा ने एक कैप्शन भी लिखा है, लॉकडाउन हो गया तो मैं कंस्ट्रक्शन फील्ड में घुस गई। जिसके पास अभी भी काम नहीं है, वो लोग अपना फील्ड चेंज कर सकते हैं। वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा। बस पॉजिटिव रहिए। वीडियो देखने के बाद शिल्पा के फैंस काफी परेशान नजर आए। शिल्पा शिंदे के इस वीडियो को देखने के बाद कुछ फैंस हैरान हैं तो वहीं कुछ उनकी हिम्मत की तारीफ भी कर रहे हैं।
