भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों की जोड़ी ने कई हिट फ़िल्में भी दी है।यही नहीं दोनों को हर जगह हर इवेंट में एक साथ देखा जाता है। आम्रपाली की अदाएं देखने लायक होती हैं। इस भोजपुरी एक्ट्रेस को पता है कि फैंस को कैसे खुश किया जाता है।
आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी फैंस के बीच सुपरहिट हैं। आम्रपाली और निरहुआ (Nirahua) साथ मिलकर अपनी मस्ती की बहुत सी वीडियो से अपने चाहने वालों का मनोरंजन करते रहते है। एक बार फिर से आम्रपाली ने निरहुआ के साथ अपना एक वीडियों शेयर किया हैं।
आम्रपाली और निरहुआ का ये जबरदस्त वीडियो उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में आम्रपाली खेसारी लाल यादव के गाने ‘परदेसिया’ (Pardesiya) पर निरहुआ के साथ डांस करती दिखायी दे रहीं हैं।
इस वीडियों में आम्रपाली येलो कलर की साड़ी में कमाल लग रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए आम्रपाली ने एक कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में एक्ट्रेस लिखती है, ‘आप लोग भी बताइए आपने किसको दिल दिया?
हाल में यूट्यूब पर दोनों का एक डांस वीडियो खूब देखा जा रहा है जिसमें निरहुआ और आम्रपाली एक साथ बाथरूम में शॉवर के नीचे भीगते हुए नज़र आ रहे हैं। खुले बालों और न्यूड मेकअप में एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं। यही कारण है कि इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
वह निरहुआ के साथ कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। अक्सर दोनों के अफेयर की खबरें आती रहती हैं। लेकिन दोनो एक- दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते हैं।
