राष्ट्रीयशराबियों को सोशल डिस्टेंसिंग सिखा रही पुलिस को ठेके के बाहर शराबियों...

शराबियों को सोशल डिस्टेंसिंग सिखा रही पुलिस को ठेके के बाहर शराबियों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

[object Promise]

कानपुर। यूपी के कानपुर में ऐसा लगता है यहां शराबियों और शराब माफियाओं पर पुलिस का अब कोई कंट्रोल नहीं रह गया है। कानपुर के घाटमपुर इलाके में श्रीनगर गांव में शराब ठेके पर मौजूद लोगों को पुलिस मास्क नहीं लगाने पर चालान करने की चेतावानी दे रही थी।

बस फिर क्या था शराबियों को ये बात नागवार गुजरी और उन्होंने मिलकर दरोगा इमरान और सिपाहियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। सिपाही ठेके पर शराबियों को समझाते रहे लेकिन गांववाले उनको मारते रहे। पुलिस से मारपीट की सूचना पर थाने से मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स बुलाई गई ।

वहीं इन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि जब पुलिस उन्हें रोकने के लिए वहां पहुंची तो ये शराबी तस्कर पुलिस से उलझ गये। इतना ही नहीं इनके परिवारीजनों ने पुलिसकर्मियों से दुव्र्यवहार भी किया जिसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इनके परिवार की महिलाओं और लड़कियों ने पुलिसवालों को धमकी भी दी।

 

Hot this week

Related Articles

Popular Categories