बिजनेसजोमैटो ने SEBI में दी अर्जी, 8250 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने...

जोमैटो ने SEBI में दी अर्जी, 8250 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की योजना

[object Promise]

नई दिल्ली, फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो जल्द ही अपना आईपीओ (Zomato IPO) लेकर आ रहा है। कंपनी ने इसके लिए बाजार नियामक सेबी (Sebi) में DRHP फाइल किया है। जोमैटो द्वारा दाखिल किए गए DRHP के अनुसार, कंपनी आरंभिक शेयर बिक्री के जरिए करीब 8,250 करोड़ रुयये जुटाएगी। इस आईपीओ में  7,500 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू होगा। साथ ही कंपनी के मौजूदा निवेशक इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड द्वारा 750 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत रखे जाएंगे।

कंपनी ने बताया कि इस फ्रेश इश्यू से प्राप्त रकम का उपयोग ऑर्गेनिक और इन-ऑर्गेनिक विकास कार्यों की फंडिंग में व सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए लिया जाएगा। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेगमेंट में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है। इस दौरान जोमैटो और स्विगी के बीच अधिक बाजार हिस्सेदारी हासिल करने की प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिली।

जोमैटो का वित्त वर्ष 2020 का राजस्व इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में दोगुना होकर 349 मिलियन डॉलर (करीब 2,960 करोड़ रुपये) रहा था। जबकि, इसका EBITDA घाटा 2,200 करोड़ रुपये के करीब रहा था।

फरवरी में जोमैटो ने टाइगर ग्लोबल (Tiger Global), कोरा (Kora) और अन्य से 250 मिलियन डॉलर (करीब 1,800 करोड़ रुपये से अधिक) की फंडिंग जुटाई थी। इस प्रकिया में इस ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म की वैल्यू 5.4 बिलियन डॉलर आंकी गई थी।

कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड (Kotak Mahindra Capital Company Limited), मॉर्गल सटेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (Morgan Stanley India Company Private Limited) और क्रेडिट सुइस सिक्युरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (Credit Suisse Securities (India) Private Limited ) इस इश्यू के वैश्विक समन्वयक और बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

बोफा सिक्युरिटीज इंडिया लिमिटेड (BofA Securities India Limited) और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Citigroup Global Markets India Private Limited) इस पब्लिक इश्यू के लिए मर्चेंट बैंकर नियुक्त हुए हैं। इस कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होंगे। पिछले साल जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपेंदर गोयल ने कर्मचारियों से कहा था कि कंपनी साल 2021 की पहली छमाही के भीतर आईपीओ लाने की योजना बना रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories