बिजनेसलॉकडाउन के कारण साल 2020 के दौरान घरेलू बचत में दर्ज की...

लॉकडाउन के कारण साल 2020 के दौरान घरेलू बचत में दर्ज की गई बढ़त, जीडीपी की रही 22.5 फीसदी

[object Promise]

नई दिल्ली। कोरोना संकट के दौरान पिछले वर्ष घरेलू बचत में बड़ा उछाल देखा गया है। एक रिपोर्ट का कहना है कि पिछले वर्ष जब कोरोना की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन लगा था तब लोगों के सिर्फ जीवन की रक्षा नहीं हो रही थी, बल्कि उनकी बचत भी बढ़ रही थी।

ब्रोकरेज संस्था मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का कहना है कि पिछले कैलेंडर वर्ष यानी जनवरी-दिसंबर, 2020 में देश की घरेलू बचत बढ़कर 22.5 फीसद हो गई, जो वर्ष 2019 में 19.8 फीसद थी। मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि वैसे तो पिछले वर्ष अप्रैल-जून अवधि में भौतिक बचत गिरकर जीडीपी का 5.8 फीसद रह गई। लेकिन अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यह कई वर्षो के उच्च स्तर के साथ 13.7 फीसद पर जा पहुंची।

दूसरी तरफ, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वर्ष अप्रैल-जून तिमाही में देश की घरेलू गैर-वित्तीय बचत 21.4 फीसद रही। यह जुलाई-सितंबर तिमाही में गिरकर 10.4 फीसद और अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 8.4 फीसद रह गई। कोरोना से पहले की अवधि में यह सात-आठ फीसद रहा करती थी।

आरबीआइ के आंकड़ों में यह भी कहा गया कि पिछले वर्ष अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सकल वित्तीय बचत जीडीपी का 13.2 फीसद हिस्सा थी। इसी अवधि में सकल घरेलू वित्तीय देनदारी जीडीपी के 4.8 फीसद के बराबर पहुंच गई। पिछले पूरे दशक के दौरान देश की सकल वित्तीय बचत 10-12 फीसद रही थी। लिहाजा, पिछले वर्ष दिसंबर तिमाही का इसका 13.2 फीसद का आंकड़ा पूरे दशक के मुकाबले अधिक रहा।

उल्लेखनीय है कि विकसित अर्थव्यवस्थाओं में घरेलू बचत का पैमाना घरेलू आय और खपत में अंतर को माना जाता है। लेकिन भारत में इसके आकलन का तरीका परोक्ष है, जिसमें कई अन्य चीजें भी शामिल की जाती रही हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories