यहां भी धोखा कितना खेलेंगे जिन्दगीओ से नगर पालिका परिषद हरदोई सेनेटाइजर की जगह छिड़क रही पानी

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]

हरदोई, जनपद मे आज नगर पालिका परिषद हरदोई के वर्तमान चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर के विभिन्न जगहों पर सेनेटाइजर का छिड़काव करवाने के लिए टैंकर रवाना किये गए लेकिन सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने सेनेटाइजर के छिड़काव पर सवाल उठाए है की नगर पालिका परिषद हरदोई सेनेटाइजर की जगह पानी का छिड़काव किया जा रहा है पानी मे मात्र 5% सेनेटाइजर व 95%पानी है।
नगर पालिका परिषद हरदोई में जिस तरह से पूर्व में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है उसको देखते हुए अगर नगर पालिका परिषद हरदोई सेनेटाइजर की जगह 5%सेनेटाइजर वाले पानी का छिड़काव करा दे तो कोई आश्चर्यचकित बात न होगी।
सपा नेता द्वारा लगाए गए आरोपो में कितनी सच्चाई है यह तो तभी संभव है जब छिड़काव में जो सेनेटाइजर इस्तेमाल किया जा रहा है उसका औचक निरीक्षण किया जाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *