राष्ट्रीयखुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर किया 17 बाइक की चोरी...

खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर किया 17 बाइक की चोरी फिर क्या हुआ देखिए पूरी खबर

[object Promise]

हरिश साहू की रिपोर्ट

धमतरी । ग्रामीण वेशभूषा में साप्ताहिक बाजार में निगरानी रखकर मोटरसाइकिल चोर को धर दबोचा है।️ मास्टर चाबी से साप्ताहिक हाट बाजार में खड़ी मोटरसाइकिल को आरोपी चोरी करता था।️ थाना बोराई में पंजीबद्ध मोटरसाइकिल चोरी के दो प्रकरण सहित कुल 17 मोटरसाइकिल आरोपी से बरामद किया गया है।️ मोटरसाइकिल को चोरी कर वनांचल क्षेत्रों में बेचने के लिए छुपाकर रखता था।️ आरोपी से विभिन्न कंपनियों के 17 नग मोटरसाइकिल की कीमत करीबन ₹315000/- बरामद की गई है।️ 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना बोराई पुलिस की बड़ी कार्यवाही है।

उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम बिरसिंह पटेल पिता मन्नु राम पटेल निवासी ग्राम अड़ेगा ठाकुरपारा थाना केशकाल जिला कोंडागांव बताया। मोटरसाइकिल चोरी करते हुए पकड़े जाने पर वह अपनी मोटरसाइकिल है कह कर पुलिस स्टाफ को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया किंतु मौके पर की गई पूछताछ में संतुष्टिप्रद जवाब नहीं दिया व मौके पर मोटरसाइकिल के दस्तावेज नहीं दिखा सका।

उक्त संदेही व्यक्ति से बारीकी से पूछताछ किया गया तथा तलाशी लेने पर उसके पास 7-8 मास्टर चाबी, एक लोहे का पाना एवं मोबाइल मिला। मोबाइल चेक करने पर उसमें विभिन्न कंपनियों के कई मोटरसाइकिलों की फोटो होने से थाना बोरई अंतर्गत चोरी के मोटरसाइकिल की फोटो से मिलान किया गया, जिसमें से दो मोटरसाइकिल का मिलान हुआ। तब संदेही बिरसिंह पटेल से बारीकी से सघन पूछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार करते हुए अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि बोराई एवं आसपास के साप्ताहिक बाजारों में घूम-घूमकर मास्टर चाबी से विभिन्न मॉडलों की कई मोटरसाइकिल को चोरी कर बिक्री करने हेतु अपने पास छुपा कर रखा है।

जिसकी निशानदेही पर उसके द्वारा चोरी कर छिपाकर रखे गए कुल 17 मोटरसाइकिल कीमती करीबन ₹3,15,000/- को बरामद किया गया। जिसमें से दो मोटरसाइकिल थाना बोराई में पंजीबद्ध चोरी के मामले से संबंधित होने पर प्रकरण में जप्त किया गया। शेष 15 मोटरसाइकिलों को धारा 41(1+4)दंड प्रक्रिया संहिता/379 भादवि के तहत वैधानिक कार्यवाही कर विधिवत जप्त किया गया है। आरोपी बिरसिंह पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी से बरामद विभिन्न कंपनियों के अन्य मोटरसाइकिल के स्वामियों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories