प्रदेशपहले से ही मौसम की मार झेल रहे बिहार के लीची किसानों...

पहले से ही मौसम की मार झेल रहे बिहार के लीची किसानों को अब सताने लगा कोरोना का डर

[object Promise]

मुजफ्फरपुर| बिहार में लीची के लिए चर्चित मुजफ्फरपुर के लीची किसान इन दिनों कोरोना की दूसरी लहर से आशंकित हैं। इस साल पहले से ही मौसम के अनुकूल नहीं होने के कारण लीची की पैदावार कम होने को लेकर किसान आशंकित हैं और फिर से कोरोना की दूसरी लहर ने इनकी रही सही आशा पर भी पानी फेर रही है।

इस वर्ष मुजफ्फरपुर के अधिकांश क्षेत्रों के लीची बगानों में अधिक समय तक नमी रहने और अचानक गर्मी आ जाने के कारण लीची के पौघों में मंजर कम लगे हैं, जिससे फलों की संख्या कम है। लीची किसान कहते हैं कि इस बार अभी तक बाहर के व्यवसायियों ने लीची के बाग नहीं खरीदे हैं। वे दानों (फलों) के और पुष्ट और आकार लेने का इंतजार कर रहे हैं।

पिछले साल लॉकडाउन की वजह से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ था। इस बार भी कुछ इसी तरह की स्थिति बन रही है। मुजफ्फरपुर के बंदरा क्षेत्र के रहने वाले लीची किसान एस के दुबे बताते हैं कि बागों में पेड़ों पर मंजर नहीं आए हैं। अब समय से पहले तेज धूप और उच्च तापमान की वजह से फल अभी तक विकसित नहीं हुए हैं और गिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल अभी तक बाहर के व्यापारी भी नहीं पहुंच सके हैं।

लीची उत्पादन संघ के अध्यक्ष बच्चा सिंह कहते हैं कि, “जिले में तकरीबन 12 हजार हेक्टेयर में लीची के बाग हैं। प्रत्येक साल करीब 400 करोड़ का कारोबार होता है। बिहार के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और नेपाल की मंडियों में इसकी खपत होती है। फसल अच्छी होने पर 15 हजार टन तक उत्पादन होता है। पिछले साल करीब 10 हजार टन ही उत्पादन हुआ था। इस बार भी फसल कमजोर है।”

उन्होंने कहा, “पिछले साल अधिक समय तक बारिश होने के कारण क्षेत्र में जलजमाव रहा। इस कारण 50 फीसद पेड़ों में सही समय पर मंजर नहीं आए। जिन पेड़ों में फल आए, वह गिर रहे हैं।”

इसी बीच कोरोना की दूसरी लहर ने रही सही कसर पूरी कर दी। उन्होने बताया कि आमतौर अब तक यहां बाहर से व्यवापारी आकर बागों में लगे पेडों में फलों को देखकर खरीददारी कर चुके होते थे, लेकिन कोरोना के कारण अधिकांश व्यापारी अब तक नहीं पहुंचे हैं। कई व्यापारी तो अभी फलों के आकार बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। किसान बताते हैं कि कुछ व्यपारी वीडियो कॉलिंग कर लीची के बगानों को देखे हैं, लकिन अभी वे खरीद नहीं रहे हैं।

बोचहा में दो लीची बगानों के प्रबंधक मुकेश चौधरी बताते हैं कि एक महाराष्ट्र, मुंबई और पुणे के व्यापारी और उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात के व्यापारी फसल कटाई की तारीखों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं और वीडियो कॉल के जरिए लीची के बागों के आकार और गुणवत्ता का आकलन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “वे सौदे को अंतिम रूप देने के लिए तैयार नहीं हैं। दो साल पहले तक होली के समय ही बागों की बिक्री हो जाती थी। इस साल कोई व्यापारी आ नहीं रहे। कोविड -19 के डर से बाहर के किसी भी व्यापारी ने अब तक हमसे मुलाकात नहीं की है। जो बात भी कर रहे वह आशंकित हैं, इस कारण सौदा नहीं कर रहे।”

मुजफ्फरपुर स्थित राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के अधिकारी भी मानते हैं, “कोविड-19 से पिछले वर्ष भी लीची किसान प्रभावित हुए थे, इस साल भी अब जो स्थिति बन रही है, उससे ये प्रभावित होंगे। व्यपारी आ नहीं रहे, अगर व्यापारी नहीं आएंगे तो ये लीची कहां बेच पाएंगें।”

उन्होंने कहा कि अभी तक इन किसानों के लीची के बाग बिक जाते थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories