बिजनेसभारत में मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स Mahindra Thar को, कंपनी प्रोडक्शन बढ़ाने...

भारत में मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स Mahindra Thar को, कंपनी प्रोडक्शन बढ़ाने के बाद भी डिलीवरी देने में विफल

[object Promise]

नई दिल्ली। महिंद्रा थार भारत में बीते साल अक्टूबर में लॉन्च की गई थी। जिसकी लांचिंग के समय से ही लगातार वेटिंग पीरियड की खबरें आ रही हैं, बावजूद इसके भारतीय कार निर्माता ने घोषणा की है कि इस प्रसिद्व ऑफ-रोड एसयूवी को अब तक 50,000 बुकिंग मिल चुकी हैं। यानी 5 महीनों के भीतर इस कार ने 50,000 बुकिंग हासिल की हैं। महिंद्रा थार की कीमत वर्तमान में 12.10 लाख रुपये से लेकर 14.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तय की गई है। यह कार दो वेरिएंट AX (O) और LX में उपलब्ध है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ऑटोमोटिव डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीजय नाकरा ने कहा, “हम इस अभूतपूर्व प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं, ऑल-न्यू थार की प्रतिक्रिया हमारी सभी उम्मीदों को पार कर गई हैं।” इस बात से साफ है कि महिंद्रा इस कार की भारी मांग की उम्मीद नहीं कर रहा था। जिसके चलते इसके प्रोडक्शन को बुकिंग के अनुसार करने में विफल रहा है। बताते चलें कि 2020 के अंत तक थार एसयूवी की वेटिंग लगभग नौ महीने हो गई थी।

जिसके बाद इस साल के शुरुआत में महिंद्रा ने ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए अपने उत्पादन को बढ़ाने के लिए वादा किया था और लगभग पांच महीने तक वेटिंग पीरियड को सीमित कर दिया गया। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों में उपलब्ध है, जिसका पेट्रोल इंजन 150PS की पावर और 300Nm का टॉर्क (MT) पर जेनरेट करता है। वहीं यह इंजन 320Nm टॉर्क (AT) पर जेनरेट करता है।

इसके साथ ही Mahindra Thar में एक नया 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन भी मिलता है, जो 130PS की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजनों को मानक के रूप में 6-स्पीड मैनुअल यूनिट मिलती है। जबकि विकल्प के रूप में 6-स्पीड ऑटोमैटिक (AT) का भी लाभ उठाया जा सकता है।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories