रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष दुबे ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में कोविड-19 पूर्ण टीकाकरण (जिन्होंने वैक्सीन की दोनों खुराक प्राप्त की हो) ऐसे लाभार्थियों को लकी ड्रा के माध्यम से चयनित कर पुरस्कृत किया जाएं, जिसके क्रम में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उप जिलाधिकारी गौरीगंज श्री संजीव कुमार मौर्य की अध्यक्षता में छोटे बालकों प्रांजल यादव एवं शशांक यादव द्वारा लकी ड्रा की पर्ची निकाली गई, जिसमें हेल्थ केयर वर्कर श्री साधुराम संजय गांधी हॉस्पिटल तथा डॉ एच0पी0 यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज एवं फ्रंटलाइन वर्कर श्री अमरजीत यादव ब्लॉक मुसाफिरखाना तथा श्री राजीव लोचन त्रिपाठी ब्लॉक भादर के नाम पुरस्कार हेतु लकी ड्रा के माध्यम से चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त लाभार्थियों को दिनांक 10 अप्रैल 2021 को जिलाधिकारी महोदय द्वारा रूपए 2000 तक पुरस्कार स्वरूप वितरित किए जाएंगे। आज इस लकी ड्रा कार्यक्रम के दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला सर्विलांस अधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

