Home वायरल खबर जानिये 21 साल की ये लड़की क्यों बनी कलयुग की द्रौपदी

जानिये 21 साल की ये लड़की क्यों बनी कलयुग की द्रौपदी

36
0

[object Promise]

लेकिन अगर बात की जाए आज के समय की तो भारत में किसी भी महिला या पुरूष को एक से ज्यादा शादी करने का प्रावधान नहीं है। दूसरी शादी करने के लिए उसे अपने पहले पार्टनर को तलाक देना पड़ता है। क्या आप आज के समय में किसी लड़की के बारे में ऐसा सोच सकते हैं कि वह द्रौपदी की तरह पांच लोगों से शादी कर ले और किसी को कोई ऐतराज भी न हो।

शायद आप इस बारे में न सोचें लेकिन आज के समय में ऐसा हुआ है। किसी भी कपल के लिए शादी का बंधन बहुत पवित्र बंधन होता है। शादी के रिश्ते में जुड़ने के बाद लड़का हो या लड़की उसे यह रिश्ता पूरी जिंदगी निभाना पड़ता है। आपने सतयुग की द्रौपदी के बारे में तो सुना ही होगा। द्रौपदी ने पांच पांडवों से शादी की थी।

आपको पढ़कर थोड़ी हैरानी होगी लेकिन यह सच है। 21 साल की एक लड़की ने एक साथ 5 भाइयों से शादी करके कलयुग की द्रौपदी के रूप में जानी जा रही है। इसे कलयुग की द्रौपदी इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि जिस तरह द्रौपदी ने पांच सगे भाइयों से शादी की थी। ठीक उसी तरह ये इस महिला ने भी एक ही परिवार के पांच भाइयों से शादी की।

देहरादून में एक छोटा सा गांव है, जहां यह महिला रहती है। 21 वर्षीय इस महिला का नाम रजो है, जिसकी शादी एक ही परिवार के 5 भाइयों के साथ हुई है। रजो की शादी एक परंपरा के चलते 5 लोगों से हुई है। इस गांव में यह परंपरा है कि लड़की की शादी जिस लड़के से तय होगी उसके भाइयों की शादी भी उसकी लड़की से कर दी जाएगी।

द्रौपदी से प्रेरित होकर यह परंपरा इस गांव में सदियों से चली आ रही है। रजो के पति 5 भाई हैं, जिसके कारण उसके पांच पति हैं। रजो अपने पांचों पतियों के साथ बहुत खुश है और वह सबके समय बिताती हैं। पांचों भाइयों को किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ या ऐतराज नहीं है।

 

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।