[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पत्रकारों को मकान की व्यवस्था करने के लिये जमीन के चिन्हांकन का कार्य लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुरु कर दिया है
राष्ट्रीय

पत्रकारों को मकान की व्यवस्था करने के लिये जमीन के चिन्हांकन का कार्य लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुरु कर दिया है

admin
Last updated: April 17, 2026 12:58 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

पत्रकार के प्रयासों को मिली सफलता

योगी सरकार बनने के बाद ही से उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के सचिव की तरफ से प्रयास शुरु हो गए थे. समिति की तरफ से यूपी सरकार को कई बार ज्ञापन दिया गया और प्रदेश भर के पत्रकारों के हितों की चर्चा की गई. जिसके बाद प्रदेश की योगी सरकार ने फैसला लिया कि उत्तर प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए आवास की सुविधा जरुरी है. सचिव शिव शरन (उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति) ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने उन्होंने कई बार पत्रकार हित की चर्चा की. इसी के चलते कई सफलताएं भी मिलीं. जिसमें सबसे बड़ी सफलता पत्रकारों के सिर पर छत का इंतजाम होना है. उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने कहा कि खबर खोजने की फिक्र में पत्रकार अपने जीवन के संपूर्णं लम्हों को खो देता है और समाज के लिए ही पूरा जीवन न्योछावर कर देता है.उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने पत्रकारों के लिए किए गए कार्यों की सफलता भी बताई. उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने स्वास्थ्य सेवा योजना पत्रकारों के लिए शुरु कर दी है, जिसमें मान्यता प्राप्त पत्रकार को एसजीपीजीआई जैसे संस्थान में इलाज के लिये कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी. फिर चाहे कितना भी खर्च क्यों न हो जाए सरकार इसका वहन करेगी. साथ ही पत्रकार की आकास्मिक मृत्यु पर उसके परिजनों को आर्थिक संबल प्रदान करने की भी योजना शुरु करवाई जा चुकी है.लखनऊ विकास प्राधिकरण उपलब्ध कराएगा जमीन

पत्रकारों को मकान की व्यवस्था करने के लिये जमीन के चिन्हांकन का कार्य लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुरु दिया है. जिसके चलते ऐशबाग में जमीन को चिंहित किया गया है. प्राधिकरण के उपाध्‍यक्ष अभिषेक प्रकाश ने पत्र लिख कर जवाब दिया है. जिसमें शासन को जानकारी दी गई है कि ऐशबाग में नजूल खसरा संख्‍या 232, 233, 234, 236 और 237 ग्रुप हाउसिंग भूमि उपयोग के लिए खाली है. जो कि मान्‍यता प्राप्‍त पत्रकारों को आवासीय सुविधा देने के लिए उपयुक्‍त होगी. इस जमीन का क्षेत्रफल 4995 वर्ग मीटर है. इसलिए इस जमीन को शासन से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पक्ष में हस्‍तांरित करा लिया जाना उपयुक्‍त होगा. शासन स्तर पर इस संबंध में प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल की ओर से 12 फरवरी को जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया था. जिसमें कि इस संबंध में जमीन खोज कर सूचित करने के लिए कहा गया था. जिसके चलते उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से ये जवाब आया है.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मिलावटी खोया की पहचान करने के लिए टिंचर आयोडीन जो दवा की दूकानों पर उपलब्ध है, उसका एक बूंद खोये पर डालिये
Next Article नेहरू युवा केंद्र उन्नाव नमामि गंगे परियोजना के तहत 16 से 31 मार्च तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़े

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?