[object Promise]
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिक पादुकोण उन बॉलीवुड एक्ट्रेसज़ में से एक हैं जो किसी भी मौके पर मस्ती करना नहीं छोड़ती हैं। फिर चाहें वो उनके पति हों, पैपराज़ी हों या कोई सीनियर एक्टर। दीपिका कहीं भी किसी के भी साथ मस्ती करना शुरू कर देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो बॉलीवुड के ऐसे एक्टर की खिंचाई करती दिख रही हैं जिनके सामने खड़े होने से भी लोग कांपने लगते हैं।
दीपिका का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पर एक गंभीर आरोप लगाती दिख रही हैं। हालांकि वो ऐसे सीरियसली नहीं कर रही हैं। वीडियो में अमिताभ बच्चन भी दीपिका के आरोप का जवाब बड़े की मज़ेदार तरीके से देते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अमिताभ और दीपिका एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठे हुए हैं। तभी एक्ट्रेस अमिताभ की तरफ इशारा करते हुए तपाक से कहती हैं, ‘ये मेरा खाना चुराते हैं’। पहली बार में अमिताभ, दीपिका की बात ठीक से समझ नहीं पाते हैं और पूछते हैं ‘मैं क्या..?’ इसके बाद दीपिका अपनी बात फिर से दोहराती हैं और कहती हैं, ‘ये मेरा खाना चुराते हैं’।
दीपिका की बात सुनकर वहां सभी हंसने लगते हैं। एक्ट्रेस के इस आरोप पर ‘बिग बी’ जवाब देते हैं ‘तो इसमें खराबी क्या है? हम साधारण से लोग हैं दिन में तीन बार खाना खाते हैं, लेकिन ये हर तीन मिनट में खाना खाती हैं। पर हैरानी की बात ये है कि खाना जाता कहां है? क्योंकि ये हैं बिल्कुल दुबली पतली’। बिग बी की बात सुनकर ख़ुद दीपिका भी हंसने लगती हैं। आपको बता दें दीपिका और अमिताभ का ये थ्रोबेक वीडियो उनकी फिल्म ‘पीकू’ के प्रमोशन के दौरान का है जिसमें दोनों साथ नज़र आए थे।
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह jansandeshonline@gmail.com पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।