मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार में पैसों के अभाव में किसी का विवाह नहीं रुकेगा, मोहसीन रजा

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]
सफीपुर /उन्नाव।
नगर पंचायत  सफीपुर में बाबू भगवती चरण वर्मा पार्क में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मुश्लिम वक्फ़ हज राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने नवदम्पतियों को आशीष व उपहार देते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार में पैसों के अभाव में किसी का विवाह नहीं रुकेगा,
[object Promise]सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम कर रही प्रदेश की भाजपा सरकार।सामाजिक सद्भाव के अनूठे संगम से वैवाहिक पंडाल में एक तरफ पंडितों के वैदिक मंत्रों की गूंज तो दूसरी तरफ काजी के कबूल की गूंज सुनाई दी। हिन्दू मुस्लिम भाई चारे के एक अदभुद नजरा देखने को मिला जिस में 10 मुस्लिम धर्म के व 20 जोड़ें हिन्दू धर्म के वैवाहिक  जीवन मे बन्ध गये।इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी डा. अनुपम सिंह,नगरपंचायत अध्यक्ष नसीम अहमद मौजूद रहे।प्रत्येक नव दम्पति के विवाह  पर 51 हजार की धनराशि खर्च की गयी है।मंत्री जी ने अपने भाषण में स्थानीय प्राचीन मंदिरो के जीर्णोद्धार के लिए अपनी निधि से पचास लाख की धनराशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि इस सरकार में सब के साथ न्याय होगा किसी का भी उत्पीड़न बर्दस्त नही किया जयेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *