डीएसन कॉलेज में जनपद स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]
जो नारी का अपमान करें , वह मर्द नही हो सकता
उन्नाव।
जनपद के डीएसन कॉलेज में भारतीय इतिहास  मे महिलाओ की चुनौतिया एवं समाधान को लेकर  जनपद स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी मौजूद रहे।
डीएसन कॉलेज के इतिहास एवं शिक्षा शास्त्र  विभाग द्वारा आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में जनपद के  विभिन्न  संस्थानों से आये हुए बीए, बीएड एवं डीएलएड कॉलेज के  छात्र -छात्राओं ने भारतीय इतिहास  मे महिलाओ की चुनौतिया एवं समाधान को लेकर अपने अपने विचार रखे।
[object Promise]
इसके साथ छात्र-छात्राओं ने सुंदर -सुंदर कविताओं  के माध्यम से अपने व्यक्तव्य रखे। मनोहर लाल इंस्टिट्यूट  ट्रेंनिग एन्ड सेंटर कटरी पीपर खेड़ा  के छात्र-छत्राओ  में सौरभ तिवारी, मोनिका यादव, प्राची यादव ने प्रधानाचार्य शैलेन्द्र  यादव  की उपस्थिति में  प्रतिभाग किया।निबंध लेखन में  सौरभ तिवारी , मोनिका यादव वाद विवाद प्रतियोगिता में प्राची यादव ने बेहद उम्दा प्रदर्शन
किया।
पंडित राम दुलारे महाविद्यालय की छात्रा तनु शुक्ला ने  सावित्रीबाई फुले का बेहद सुंदर वर्णन किया और बताया कि किस तरह पहली  भारतीय  महिला शिक्षका ने किस तरह  मुश्किलो का डटकर सामना करते हुए दलित समाज मे महिलाओ की  दयनीय स्थिति , बाल विवाह, सती प्रथा, से महिलाओ  को बचाने का काम किया जिनके योगदान को कभी नही भुलाया जा सकता है।
वही एक अन्य छात्रा ने वर्तमान समय मे महिलाओं के साथ होने वाली यौन हिंसा के बारे में बड़ी बेबाकी से अपनी बात कही और कहा की नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहते है कोई भी ऐसी जगह नही है जहां महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और उत्पीड़न न होता हो। हर जगह महिलाओं को यह कहा जाता है कि ये लड़के बहक जाते है, तुम चुप रहो छोटे कपड़े नही पहनो, जो नारी का अपमान करें , वह मर्द नही हो सकता।अपनी मर्यादाओ को समझो जो नारी का सम्मान करें जैसी मार्मिक कविताओं से महिलाओं के होने वाली घटनाओं का वर्णन किया जिसको सुनने के बाद पूरे सभागार में तालियों से सभी लोगो ने कविता को सराहा।
वाद विवाद प्रतियोगिता में तीन तलाक, महिला सुरक्षा जैसे तमाम विषयो में तमाम छात्र -छत्राओ ने अपने विचार व्यक्त किए। किरण बेदी , एस मैरिकांम , मदर टरेसा जैसी महिलाओं को उदाहरण देते हुए महिलाओं के उत्थान की बात कही।
 प्रतियोगिता में  प्राचार्य डॉ मानवेन्द्र सिंह, डॉ मनीष त्रिपाठी, डॉ विपिन सिंह, डॉ सतीश सिंह, डॉ रचना त्रिवेदी, डॉ अरविंद त्रिपाठी, सुदर्शन सिंह,  डॉ सुनील पांडेय आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे ।कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह का अंत हुआ ।जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मनोहर लाल इंस्टिट्यूट ट्रेंनिंग एन्ड सेंटर कटरी पीपर खेड़ा के प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव ने भी अपनी  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कार्यक्रम के संचालन में अपना विशेष योगदान दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *