[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘आत्मनिर्भर निवेशक मित्र’ पोर्टल, घरेलू निवेशकों को विशेष पोर्टल पर मिलेगी सभी जरूरी जानकारी, केंद्र सरकार तैयार कर रही
बिजनेस

‘आत्मनिर्भर निवेशक मित्र’ पोर्टल, घरेलू निवेशकों को विशेष पोर्टल पर मिलेगी सभी जरूरी जानकारी, केंद्र सरकार तैयार कर रही

admin
Last updated: April 18, 2026 7:56 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। केंद्र सरकार घरेलू निवेशकों की कारोबारी सहूलियतों को ध्यान में रखकर एक विशेष पोर्टल तैयार कर रही है। इससे जुड़कर स्थानीय कारोबारी उचित मार्गदर्शन से लेकर बिजनेस से संबंधित सभी नवीनतम सूचनाएं हासिल कर सकेंगे। आत्मनिर्भर निवेशक मित्र नाम के इस पोर्टल को पहली मई को लांच किए जाने की तैयारी है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि यह काम उसके उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआइआइटी) की निगरानी में तेजी से किया जा रहा है। पोर्टल को देश की विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में बनाया जाएगा व इसका मोबाइल एप वर्जन भी जल्द लांच किया जाएगा। मंत्रालय ने बताया कि आत्मनिर्भर निवेशक मित्र के जरिये घरेलू निवेशक रोजाना केंद्र व राज्य सरकारों के नीतिगत फैसलों से अवगत होंगे। इस पोर्टल के माध्यम से उन्हें अनुमोदन, लाइसेंस व मंजूरी, मैन्यूफैक्च¨रग क्लस्टर्स, कारोबार के लिए जमीन की उपलब्धता व टैक्स नियमों से जुड़ी सूचनाएं भी दी जाएंगी।

सरकार की विभिन्न योजनाओं व उसके अंतर्गत प्रोत्साहन संबंधी अनेक सुविधाओं की जानकारी भी घरेलू निवेशक पोर्टल पर पा सकेंगे। घरेलू कारोबारियों को आत्मनिर्भर निवेशक मित्र के जरिये निवेश से संबंधित नए मौके, फंडिंग की सुविधा व कारोबार के लिए कच्चे माल की उपलब्धता संबंधित डाटा भी मुहैया कराए जाएंगे। इसके अलावा निविदाओं, प्रबंधन की व्यवस्था व प्रशिक्षण जैसी जरूरतें पूरी करने के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा। पोर्टल को डीपीआइआइटी के गैर-लाभकारी उपक्रम इंवेस्ट इंडिया से जोड़ने का काम भी चल रहा है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जानिए स्टेप बाय स्टेप तरीका, ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से ऑनलाइन कर सकते हैं लिंक
Next Article विराट कोहली ने पहले मिली हार की वजह बताई और इस डिपार्टमेंट को टी20 मैच में न्यूनतम स्तर का करार दिया

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?