डेवलपमेन्ट आॅफ सोशल वेलफेयर “स्वच्छता जन जागरूकता अभियान” के लिए समर्पित पंजीकृत सामाजिक संस्था है ।

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

संस्था परिवार आज उन्नाव शहर के पन्नालाल पार्क स्थित जूनियर हाई स्कूल में अपनी टीम के साथ वहाॅ के छात्र तथा छात्राओं को “स्वच्छता के प्रति जागरूक” करने के लिए “स्वच्छता उद्बोधन” देने के लिए पहुँचा ।

आज उक्त स्कूल के सभी छात्र तथा छात्राओं को “स्वच्छता के प्रति जागरूक” करने के लिए संस्था परिवार के “ब्राण्ड एम्बेसडर” अजय अगम जी,उपाध्यक्ष डॉ० अंशुमान अग्निहोत्री जी,विशिष्ट सदस्य हरीश शुक्ला (रतन) जी तथा संस्था के संस्थापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र पाण्डेय ने “स्वच्छता उद्बोधन” के माध्यम से छात्र तथा छात्राओं को “स्वच्छता के प्रति” जागरूक किया ।

संस्था परिवार की ओर से छात्र तथा छात्राओं को “स्वच्छता के अपील पर्चे” वितरित किए और संस्था के पदाधिकारी गण खड़े होकर उस “स्वच्छता अपील पर्चे” के ऊपर अंकित 8 बिंदुओं को पढ़कर स्कूल में उपस्थित सभी छात्र तथा छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को “स्वच्छता की शपथ” दिलायी ।

प्रधान शिक्षिका श्री मती स्मिता गुप्ता जी की आज “वैवाहिक वर्ष गाँठ” पर संस्था परिवार की ओर से एक “अति सुन्दर पेन स्टैण्ड” तथा “कन्नौज का सुगन्धित परफ्यूम” एवं स्कूल के छात्र तथा छात्राओं को “स्वच्छता के प्रति जागरूक” रहने के लिए ‘एक बड़ी डस्टबिन” भेंट की गयी ।

संस्था के पदाधिकारी गणों ने छोटी बहन शिक्षिका श्री मती स्मिता गुप्ता जी को “वैवाहिक वर्ष गाँठ” पर लम्बी आयु,उत्तम स्वास्थ्य,अति उत्तम प्रगति के लिए “स्वर्णिम हार्दिक शुभ कामनाएं” दीं ।

इस “स्वच्छता उद्बोधन कार्यक्रम” की साक्षी रहीं शिक्षिका श्री मती कल्पना अवस्थी जी,श्री मती मीनाक्षी जी,श्री मती शकीला बेगम जी तथा रसोइया श्री मती किरन जी एवं श्री मती सीमा जी ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *