हिमाचल प्रदेश का युवक बीबीए की पढ़ाई करने के दौरान बन गया तस्कर हथियार, दिल्ली में गिरफ्तार

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के द्वारका जिला पुलिस के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने दिल्ली में बदमाशों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में निखिल व नदीम नामक दो शख्स को गिरफ्तार किया है। निखिल हिमाचल प्रदेश के चंपा जिला के चौआरी थाना स्थित तनुहट्टी गांव का रहने वाला है। निखिल बनीखेत स्थित डीएवी कालेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। इन दिनों यह बिंदापुर इलाके में रह रहा था। दूसरा आरोपित नदीम एसी मैकेनिक का काम करता है। निखिल के पास से दो पिस्टल व चार कारतूस व नदीम के पास से दो पिस्टल व दो कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं।

पुलिस ने निखिल को तब दबोचा जब वह बिंदापुर में हथियार की खेप लेकर किसी को सौंपने आया था। गुप्त सूचना के आधार पर पहले से ही इंस्पेक्टर राम किशन के नेतृत्व में पुलिस टीम सतर्क थी। निखिल पिछले दो वर्षों से अवैध हथियार की दिल्ली में आपूर्ति कर रहा था। दिल्ली से पहले वह पंजाब के लुधियाना व अन्य स्थानों पर अवैध हथियार बेच चुका है। उसे पंजाब पुलिस ने इन मामलों में गिरफ्तार किया था। पानीपत निवासी सरफराज के कहने पर दो महीने पहले वह दिल्ली आकर रहने लगा ताकि यहां वह पुलिस की पकड़ से बचा रहे। ¨बदापुर इलाके में उसने किराये पर कमरा लिया और सरफराज के कहे अनुसार वह यहां दिल्ली में अवैध हथियार की आपूर्ति करने लगा। हाल ही में इसने नदीम को दो पिस्टल दिए थे।

पुलिस ने इस जानकारी के बाद नदीम को भी दबोच लिया। अब पुलिस सरफराज की तलाश में जुटी है। पूछताछ में निखिल से पुलिस को पता चला कि फेसबुक पर उसकी पहचान सरफराज से हुई। बातों ही बातों में उसने सरफराज को बताया कि वह काफी रुपये कमाना चाहता है। तब सरफराज ने उसे अवैध हथियार के धंधे में शामिल कर लिया। सरफराज के कहने पर उसने पहले हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अवैध हथियार की आपूर्ति का काम शुरू किया। इसके बाद उसने यही काम पंजाब में शुरू किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *