केशव प्रसाद मौर्य ने कहा ”यूपी की जनता हमें 100 में से 100 नंबर देने का काम करेगी.

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

जनता 100 में से 100 नंबर देने का काम करेगी

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ”यूपी की जनता हमें 100 में से 100 नंबर देने का काम करेगी. हम प्रतिभाशाली बच्चों के घर तक सड़क बनाने का काम कर रहे हैं और सड़क का नाम भई उनके नाम पर रखा जा रहा है. सड़क पर बच्चे की फोटो भी लगाई जा रही है. चार-चार एक्सप्रेस वे का काम तेजी से चल रहा है.” अखिलेश यादव के शिलान्यास वाले बयान पर उन्होंने कहा कि ”हमारी सरकार शिलान्यास भी करती है और काम भी पूरा करती है. अखिलेश यादव की सरकार ने कोई भी काम पूरा करके नहीं दिया था.

”प्रियंका-अखिलेश का मंदिर जाना ही बीजेपी की विजय

डिप्टी सीएम ने कहा कि ”अखिलेश यादव को ट्वीट करने की बीमारी हो गई है. पुरानी सरकार में सिर्फ कागज पर सड़कें बनती थी. मुलायम सरकार के काम भी अखिलेश यादव पूरे नहीं कर पाए.” उन्होंने अखिलेश यादव पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि ”उनकी सरकार में कुंभ में हुआ था तब वो प्रयागराज में डुबकी लगाने नहीं आए. लेकिन जब बीजेपी की सरकार में कुंभ हुआ तो वह डुबकी लगाने पहुंच गए.”

प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ”कांग्रेस पार्टी में काम करने वाले कोई नेता नहीं हैं. वहीं सिर्फ फोटो खिचवाने वाले ही नेता हैं. प्रियंका-अखिलेश का मंदिर जाना ही बीजेपी की विजय है. इन लोगों को सिर्फ वोट की चिंता है.”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *