खेलये दो समीकरण हैं भारत के पक्ष में, टीम इंडिया विश्व टेस्ट...

ये दो समीकरण हैं भारत के पक्ष में, टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए जुटी

[object Promise]

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई और अहमदाबाद में हुए लगातार दो टेस्ट जीतने के बाद बेशक टीम इंडिया आत्मविश्वास से भरी हुई है, लेकिन वह सीरीज के चौथे व अंतिम टेस्ट को हल्के में नहीं ले रही है, जो चार मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। वैसे भी इंग्लैंड से ज्यादा यह टेस्ट मैच भारत के नजरिये से ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत को यदि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो उसे चौथे टेस्ट को कम से कम ड्रॉ कराना होगा।

वहीं, इंग्लैंड की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो गई है और यदि वह अंतिम टेस्ट जीत जाती है तो वह सीरीज ना सिर्फ बराबर करा लेगी, बल्कि भारत को भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने से रोक देगी। इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जहां 18 जून को लॉ‌र्ड्स में उसे न्यूजीलैंड से खिताब के लिए भिड़ना होगा। ऐसे में भारतीय टीम इंग्लैंड को कोई मौका नहीं देना चाहती है और यही वजह है कि वह अंतिम टेस्ट की तैयारी में गंभीरता से जुट गई है। वहीं, इंग्लैंड की टीम भी सीरीज बराबर करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे जैसे भारत के शीर्ष क्रिकेटरों ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट से पूर्व नेट अभ्यास के दौरान जमकर पसीना बहाया। बीसीसीआइ के ट्विटर पर डाले वीडियो में इन तीनों को नेट्स पर बल्लेबाजी करते देखा जा सकता है। इन तीनों सीनियर बल्लेबाजों ने यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के खिलाफ ड्राइव, पुल और फ्लिक का अभ्यास किया।

मुख्य कोच रवि शास्त्री को रोहित और कोहली के साथ बात करते हुए देखा गया जिसके बाद ये दोनों सीनियर बल्लेबाज आपस में चर्चा करने लगे। इसी मैदान पर डे-नाइट के तीसरे टेस्ट में 11 विकेट चटकाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के खिलाफ नेट पर गेंदबाजी करते हुए देखा गया। क्षेत्ररक्षण अभ्यास के दौरान रोहित के बाद दूसरी स्लिप में खड़े रहाणे को अपने दायीं ओर गोता लगाते हुए एक साथ से कैच लपकते हुए देखा गया। भारतीय टीम ने रविवार को भी अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था। रविवार को पूरी भारतीय टीम अभ्यास सत्र में उतरी थी। वहीं, इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों ने अभ्यास किया।

भारतीय टीम को पहले टेस्ट में 227 रन से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद मेजबान टीम ने वापसी करते हुए दूसरा टेस्ट 317 रन से जीता। पिछले मैच में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर इंग्लैंड की टीम दोनों पारियों में 112 और 81 रन पर ढेर हो गई और दो दिन में 10 विकेट से हार गई। भारत चार मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। भारत अंतिम टेस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना उतरेगा, जिन्हें निजी कारणों से टीम से रिलीज किया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories