राष्ट्रीयपति अभिनव शुक्ला दिया ये जवाब, igg Boss 14 विनर रुबीना दिलैक...

पति अभिनव शुक्ला दिया ये जवाब, igg Boss 14 विनर रुबीना दिलैक ने बोल्ड फोटो शेयर कर अपनी ख्वाहिश बताई

[object Promise]

नई दिल्ली। फेमस टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक इन दिनों काफी चर्चा में हैं, और हों भी क्यों ना? आखिरकार एक्ट्रेस इतने बड़े टीवी रिएलिटी शो की विजेता जो बनी हैं। ‘बिग बॉस 14’ की विनर बनने के बाद रुबीना लगातार इंटरव्यू दे रही हैं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी कर रही हैं। इन सबके बीच एक्ट्रेस को किसी चीज़ की क्रेविंग हो रही है। अब वो क्रेविंग किस चीज़ के लिए है इस बारे में रुबीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो के जरिए बताई है।

रुबीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और बिग बॉस के बाद तो वो कुछ ज्यादा ही एक्टिव हैं। एक्ट्रेस लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ न कुछ पोस्ट कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टा पर अपना एक बोल्ड फोटो शेयर किया है जो काफी वायरल भी हो रहा है। इस फोटो में रुबीना बिकिनी पहने हुए स्वीमिंग पूल के अंदर खड़े होकर पोज़ देती दिख रही हैं।

फोटो में रुबीना का चेहरा आसमान की तरफ है और उनकी आंखें बंद हैं, एक्ट्रेस ने इस दौरान मल्टी कलर की बिकिनी पहनी हुई है। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘वेकेशन पर जाने की क्रेविंग हो रही है’। एक्ट्रेस की इस फोटो पर उनके पति और बिग बॉस 14 एक्स कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला ने भी बड़ा मज़ेदार कमेंट किया है। अभिनव ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘Nooooooooo’।

आपको बता दें कि रुबीना दिलैक एक फेमस टीवी एक्ट्रेस हैं। हाल ही में वो बिग बॉस 14 में नज़र आईं और वहां शो की विजेता बनकर निकलीं। रुबीना का बिग बॉस 14 का सफर 143 का रहा। एक्ट्रेस ने शो की शुरुआत में ही बिग बॉस हाउस में कदम रखा था उसके बाद एक-एक कंटेस्टेंट को कड़ा मुकाबला देते हुए उन्होंने बिग बॉस 14 की विनर होने का ख़िताब अपने नाम किया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories