[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पैसे लेकर दोस्तों से पत्नी के बनवाए जबरन संबंध, महिला ने ससुर व पति पर लगाए गंभीर आरोप
प्रदेश

पैसे लेकर दोस्तों से पत्नी के बनवाए जबरन संबंध, महिला ने ससुर व पति पर लगाए गंभीर आरोप

admin
Last updated: April 18, 2026 9:22 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

रामनगर : रुपयों के लिए एक पति ने दोस्तों से अपनी पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनवाए। विरोध किया तो शराब पीकर उसे बंद कमरे में पीटा गया। ससुर ने भी शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। शोषण से तंग आकर पत्नी दिल्ली चली गई तो पति ने उसके पिता को ही घर जाकर पीट दिया। यह आरोप शुक्रवार को जनपद अल्मोड़ा से रामनगर पहुंची पीडि़ता ने महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के समक्ष लगाए।

अल्मोड़ा के सल्ट ब्लाक निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2006 में गांव में ही हुई थी। महिला का आरोप है कि जब वह गर्भवती थी तो उसके ससुर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। पति को बताया तो उल्टा उस पर ही आरोप लगा दिए। शादी के दो साल बाद पति उसे चंडीगढ़ ले गया। जहां वह एक प्राइवेट फर्म में काम करता था। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति अपने दोस्तों को एक दिन घर लाया। रुपयों के लिए दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव बनाने लगा।

शराब पीकर जबरन पति व दोस्तों ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पति रुपयों के लिए उस पर ऐसा करने के लिए कहता था। पिछले साल अगस्त में पति उसे सल्ट ले आया। वह अपने भाई के साथ दिल्ली चली गई। दिल्ली से बुलाने के लिए पति ने उसके पिता को पीट दिया। लोहनी ने बताया कि सल्ट जाकर महिला की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जांच होगी तो जो भी सत्यता होगी वह सामने आ जाएगी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article हैंगिंग ग्लेशियर टूटने से माहभर पहले उभरी थी दरार, नासा ने सेटेलाइट चित्र जारी कर स्थिति की स्पष्ट
Next Article हेमकुंड साहिब में मौजूद है सिर्फ चार फीट बर्फ, पैदल मार्ग पर नजर नहीं आ रहे बड़े हिमखंड

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?