राष्ट्रीयलोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आड़ में भूमाफिया द्वारा की जा...

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आड़ में भूमाफिया द्वारा की जा रही है न्यायपालिका की अवमानना

[object Promise]

*निजी समाचार पत्र की आड़ में पत्रकारिता के मूल उद्देश्यों के साथ किया जा रहा है मजाक
*भू माफिया के पुराने क्रियाकलापों पर पर्दा डालने के लिए की जा रही है पत्रकारिता व राजनीति
*कहीं ब्यूरो चीफ तो कहीं संवाददाता बन पुलिस अधिकारियों को लिया जा रहा है अर्दब मे ना करने पर बर्खास्त करवाने की दी जाती है धमकियां
* पत्रकारिता की आड़ में सही कार्यों को गलत और गलत को सही कराने का है मामला
*पीड़ित ने जिला सूचना अधिकारी व प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया से न्याय की लगाई गुहार

लखनऊ । प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के उपरांत वेब न्यूज़ पोर्टल के पत्रकारों की भरमार है । जो अपने को पत्रकार बता कर अधिकारियों को अर्दब में लेकर अपने मन में कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं और ना करने पर बर्खास्त करा देने की धमकी तक दे डालते हैं और तो और पत्रकारिता की आड़ में खुद ही अपराधी तक बनने की बनने में समय नहीं लगाते हैं , ऐसे निजी समाचार पत्रों के पास ना तो खुद का अपना कार्यालय है ना ही खुद की प्रेस प्राप्त समाचार के अनुसार राजधानी के थाना ठाकुरगंज स्थित वार्ड बालागंज खसरा संख्या 257 अपना कार्य कर रहे थे पूरे दिन सब कुशल कार्य चल रहा था ।

ऐसे में एक निजी समाचार पत्र का पत्रकार बता कर पीड़ित की जमीन पर रंगदारी मांगने लगा जब पीड़ित ने बताया कि यह उसकी पैतृक संपत्ति है और माननीय न्यायालय ने मुझे मेरे कब्जे से बेदखल न करने एवं अन्य पक्षकारों को पीड़ित की जमीन पर कोई भी प्रकार का कब्जा न करने का आदेश दे रखा है तो ऐसे में तथाकथित पत्रकार अर्दब मे लेते हुए पुलिस के द्वारा कार्य रकबा दूंगा कार्य नहीं कर पाओगे यहां करना है तो मुझे हिस्सा दो इत्यादि शब्दों के साथ ही पुलिसबुलाकर कार्य रुकवा दिया गया और जैसे ही पुलिस मौके से गयी तथाकथित पत्रकार द्वारा अपने साथियों के साथ बाउंड्री और गेट गिरा दिया और तो और पीड़ित का गेट एवं रखा हुआ सामान भी चुरा ले गए पीड़ित ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से दी है ।

गौरतलब यह है कि तथाकथित पत्रकार के परिवार मे शुरू से किसी के प्लाट पर कब्जा करना उसको बनने न देना रंगदारी मांगने फर्जी रजिस्ट्री करवा कर बेच देना इत्यादि कार्य लगभग10 12 वर्षो से निरंतर क्षेत्र में किया जा रहा है जिससे बचने के लिए कही पत्रकारिता की आड़ तोह कही भाजपा में पदाधिकारी होने का डर दिखाकर अपने मनमाफिक कार्य कराकर अपनी जेबें लगातार भरी जा रही है जबकि माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के सपने आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय ब विकास के वादे को ठेंगा दिखा रहे हैं अब देखना यह है कि राजधानी के तेजतर्रार पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर एवं उनकी तेजतर्रार टीम कैसे नियंत्रण कर कार्रवाई कर सरकार के मंसूबों पर पानी भरने वालों पर शिकंजा कसती है ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories