राष्ट्रीयदिल्ली HC ने पूछा क्या है दिल्ली पुलिस का ड्रेस कोड, ड्यूटी...

दिल्ली HC ने पूछा क्या है दिल्ली पुलिस का ड्रेस कोड, ड्यूटी के दौरान

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में मास्क नाक से नीचे होने पर पर एक युवक को थप्पड़ मारने के मामले में दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति अनु मल्होत्र की पीठ ने दिल्ली पुलिस उपायुक्त एसएन श्रीवास्तव (delhi police commissioner sn srivastava) को हलफनामा दाखिल कर बताने को कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिस का ड्रेस कोर्ड क्या है? वहीं, बुधवार को सुनवाई के दौरान पुलिस ने पीठ को सूचित किया कि रात्रि ड्यूटी के दौरान थाने में पुलिस अधिकारियों को वर्दी पहनने की जरूरत नहीं है। पुलिस की दलील का याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सौरभ शर्मा ने खंडन करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस का स्टैंडिंग आर्डर और सूचना के अधिकार कानून के तहत मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान पुलिस को वर्दी पहनना अनिवार्य है। इस पर पीठ ने कहा कि पहली नजर में पुलिस उपायुक्त द्वारा पेश रिपोर्ट में विरोधाभास है।

पुलिस उपायुक्त ने दिल्ली सरकार के स्टैंडिंग काउंसल के माध्यम से रिपोर्ट दायर कर कहा कि घटना रात के 12 बजकर 30 मिनट से दो बजे सुबह के बीच की है। उस वक्त लाजपत नगर थाने की अतिरिक्त थाना प्रभारी कामिनी गुप्ता नाइट ड्यूटी पर थीं। उन्होंने कहा है कि वह रूटीन राउंड पर थाने परिसर में निकली थी और उन्होंने देखा कि शिकायतकर्ता व उनके मित्र ड्यूटी आफिसर रूम में बात कर रहे थे। पुलिस उपायुक्त ने कोर्ट को बताया कि यदि इंस्पेक्टर कामिनी गुप्ता की ओर से किसी तरह की लापरवाही बरती गई है तो मामले में समुचित कार्रवाई की जाएगी।

याचिकाकर्ता अमन कालरा व मंजीत चुग समेत अन्य ने अधिवक्ता सौरभ शर्मा के माध्यम से याचिका दायर कर कहा था कि मास्क लगाए हुए युवक को पुलिस कर्मी ने थप्पड़ मार दिया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि कि महिला अधिकारी न सिर्फ सादे वर्दी में थी, बल्कि उन्होंने मास्क भी नहीं लगाया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories