राष्ट्रीयजैविक खेती योजनान्तर्गत सम्पादित कराये गये कार्यो की समीक्षा बैठक

जैविक खेती योजनान्तर्गत सम्पादित कराये गये कार्यो की समीक्षा बैठक

[object Promise]
उन्नाव ।
परम्परागत कृषि विकास योजना एवं नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत जैविक खेती योजना का क्रियान्वयन यू0पी0 डास्प द्वारा किया जा रहा है। जैविक खेती योजनान्तर्गत सम्पादित कराये गये कार्यो की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन डा0 राजेश कुमार प्रजापति मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित कक्ष में किया गया।
[object Promise] जैविक खेती योजना में कार्यो का सम्पादन सपोर्ट एजेंसी के रूप में बायोसर्ट इण्टरनेशनल कम्पनी द्वारा किया गया है। जिला प्रभारी ने अवगत कराया कि योजनान्तर्गत गंगा किनारे के 5 से 7 कि0मी0 के 8 विकास खण्डों के 64 राजस्व ग्रामों में रबी 2020-21 में 80 क्लस्टर बनाकर 1600 हे0 में गेहॅू, सरसों, चना, जौ, सब्जी, आलू की खेती की गयी। किसानों के बीच से ही कुल 16 किसानों को लीड रिसोर्स पर्सन के रूप मंे सहभागिता से कार्य किया। जैविक उत्पादन के विपणन के लिये सभी विकास खण्डों में कृषक उत्पादक संघ बनाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने दिये। जिला परियोजना समन्वयक उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया कि गंगा के किनारे के 5-7 कि0मी0 के क्षेत्र के ग्रामों में आगामी वर्ष 21-22 में 1520 हे0 में भूमि का सर्वे किया गया है। क्लस्टर बनाकर कृषकों को जैविक खेती करने के लिये सहयोग प्रदान किया जायेगा।
बैठक में जिला परियोजना समन्वयक उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी , जिाल उद्यान अधिकारी , भूमि संरक्षण अधिकारी , बेसिक शिक्षा अधिकारी  जिला प्रभारी बायोसर्ट इण्टरनेशनल, कृषि विज्ञान केन्द्र धौरा के वैज्ञानिक उपस्थित रहें।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories