रांची। झारखंड के बोकारो जिले में नक्सली छापामारों के साथ मुठभेड़ में गुरुवार को सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीम ने एक गुप्त सूचना के बाद छापेमारी शुरू की। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित सीपीआई-माओवादी के सदस्य जागेश्वर बिहार पुलिस थाना क्षेत्राधिकार के तहत टुटी झरिया और झुमरा पहाड़ियों के जंगलों में मौजूद हैं और एक बड़ी योजना बना रहे हैं।
पुलिस ने कहा कि घायल जवान सत्येंद्र सिंह और विष्णु सिंह को रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।