राष्ट्रीयपुलिस और ठेकेदारों की मिलीभगत से अवैध खनन पुष्टि होने के...

पुलिस और ठेकेदारों की मिलीभगत से अवैध खनन पुष्टि होने के बाद भी अभी तक जेसीबी संचालक पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

[object Promise]
औरास /उन्नाव। पुलिस और ठेकेदारों की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल लगभग एक सप्ताह पहले होने की पुष्टि थाना क्षेत्र में होने के बाद भी अभी तक जेसीबी संचालक पर नहीं कार्रवाई हुई और तत्कालीन थाना अध्यक्ष का तबादला भी हो गया उसके बाद कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई।2
प्राप्त जानकारी के अनुसार औरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदन खेड़ा बाजार और लहरु गांव के बीच जेसीबी के द्वारा लगभग एक दर्जन ट्रैक्टरों की सहायता से खनन का खेल चल रहा था। जिसमें पुलिस और ठेकेदारों की मिलीभगत से अवैध खनन का कारोबार रात्रि में चल रहा था जिसकी सूचना ग्रामीणों सहित कई लोगों ने पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचने के बजाय मामले को डालती रही और मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गया और उन्होंने खनन होने की पुष्टि के लिए क्षेत्र अधिकारी बांगरमऊ अंजनी कुमार राय से रिपोर्ट मांगी थी और उसके उपरांत उस समय थाना अध्यक्ष राजबहादुर ने मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया और खनन होने की बात भी पुष्टि की और उसके उपरांत थाना अध्यक्ष का स्थानांतरण आसीवन हो जाने की वजह से मामला फिर आधार में लटक गया और खनन माफियाओं पर अभी तक खनन का मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका जिसमें पुलिस की कहीं ना कहीं मिलीभगत की सक्रियता को दर्शाता है। थाना अध्यक्ष औरास अहरवार से पूछा गया तो उन्होंने तत्कालीन कार्य संभालने की वजह से जानकारी देने में असमर्थता दर्शाई।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories