प्रदेशइन्होंने मौत को तबाही के दौरान करीब से देखा, कहा- एक मिनट...

इन्होंने मौत को तबाही के दौरान करीब से देखा, कहा- एक मिनट की भी देर होती तो हम जीवित न होते

[object Promise]

तपोवन(चमोली)। तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के निर्माणाधीन बैराज के ऊपर काम कर रहे श्रमिकों ने मौत को बेहद करीब से देखा। अगर एक मिनट की भी देर हुई होती तो यहां काम करने वाले 37 श्रमिक काल के गाल में समा चुके होते। इन सभी श्रमिकों ने रस्सों के सहारे पहाड़ी पर चढ़कर जान बचाई। लेकिन, बैराज के निचले हिस्से में काम कर रहे उनके 27 साथी पलक झपकते ही सैलाब में बह गए।

परियोजना के बैराज पर रविवार को 64 श्रमिक कार्य कर रहे थे। इनमें लखीमपुर-खीरी (उत्तर प्रदेश) के 29 व छपरा (बिहार) के 35 श्रमिक शामिल हैं। सुबह साढ़े दस बजे के आसपास नदी के ऊपर की ओर से पहाड़ टूटने जैसी गडग़ड़ाहट गूंजी। इस भयंकर आवाज को सुनकर बैराज के ऊपर काम करने वाले सभी 37 श्रमिक सतर्क हो गए और पहाड़ी की ओर भागने लगे। रस्सों के सहारे बिना एक पल गंवाए वो कुछ ही मिनट में पहाड़ी पर चढ़ गए। लेकिन, इनके जो 27 साथी बैराज के निचले हिस्से में काम कर रहे थे, जान बचाने में असफल रहे।

मौत को बेहद करीब से देखने वाले लखीमपुर-खीरी के कृष्णा राय कहते हैं, ‘मुझे हमेशा अफसोस रहेगा कि मैं अपने साथियों की मदद के लिए प्रयास भी नहीं कर पाया।’ राय के अनुसार उनकी टीम में 29 श्रमिक थे, जिनमें से 14 की जान बच गई और 15 सैलाब में बह गए। वे बैराज के पास 50 से अधिक श्रमिकों के दबे होने की बात कहते हैं। बैराज पर छपरा-बिहार के 35 श्रमिक भी काम कर रहे थे। इस टीम के सदस्य आरिफ खान कहते हैं, ‘मेरी जान इसलिए बच पाई, क्योंकि मैंने सैलाब को आते देख लिया था।’

बताया कि उनकी टीम के 23 सदस्य बैराज के ऊपर और 12 निचले हिस्से में कार्य कर रहे थे। इसी टीम के सदस्य मोती लाल शाह कहते हैं, ‘जो साथी मेरी आंखों के सामने मौत के मुंह में समा गए, वो सभी मेरे गांव व आसपास के रहने वाले थे। मैं भी अब घर वापस लौटना चाहता हूं। जीवन रहा तो रोटी का इंतजाम हो ही जाएगा।’ एक अन्य श्रमिक सुदीप राय कहते हैं, ‘सैलाब का वह मंजर अब भी आंखों को सूखने नहीं दे रहा। काश! मैं अपने साथियों के लिए कुछ कर पाता।’

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories