बुजुर्ग दंपति की ग्रेटर नोएडा में हत्या

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग दंपति की उनके आवास में हत्या कर दी गई। पुलिस को संदेह है कि दंपति के घर गुरुवार रात पार्टी में आए महमानों का इस कृत्य में हाथ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सुमन नाथ की आयु लगभग 65 वर्ष की थी और उनके पति नरेंद्र नाथ की आयु 70 वर्ष के आसपास थी, जो सेक्टर अल्फा 2 में अपने निवास पर मृत पाए गए।

ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ लोगों को एक पार्टी के लिए घर में आमंत्रित किया गया था, जहां उन्होंने शराब का सेवन किया था। घर से चश्मा, शराब की बोतलें, भोजन और सिगरेट के स्टब्स पाए गए हैं। हमने एक महिला के फोन से रिकॉडिर्ंग भी पाई है, जो पार्टी के बारे में जिक्र करते हुए, अपने रिस्तेदार से बात कर रही है।”

पुलिस ने कहा कि नरेंद्र नाथ ने वित्तीय लेनदेन किया और कुछ लोगों को पैसे दिए।

अधिकारी ने कहा, “परिवार के सदस्यों ने उन लोगों की संलिप्तता पर भी संदेह जताया है, जिन्होंने बुजुर्ग व्यक्ति के साथ कुछ पैसों लेन-देन किए थे।”

फोरेंसिक टीमों ने मौके से नमूने एकत्र किए हैं और पुलिस पार्टी के अटेंडरों को गिरफ्तार कर रही है।

पुलिस को जबरन प्रवेश का कोई सबूत नहीं मिला, इसलिए प्रारंभिक संदेह उन मेहमानों पर है, जिन्होंने पार्टी में भाग लिया था। पुलिस यह जानने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है कि क्या किसी अन्य व्यक्ति को अपराध स्थल के पास देखा गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *