राष्ट्रीयचौरी चौरा महोत्सव पर रैली एवं कार्यक्रमो का हुआ आयोजन

चौरी चौरा महोत्सव पर रैली एवं कार्यक्रमो का हुआ आयोजन

[object Promise]
फतेहपुर चौरासी/उन्नाव।
चौरी चौरा महोत्सव पर आज क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारी की अगुवाई में परिषदीय शिक्षकों ने वन्दे मातरम रैली निकाली।
 वंदेमातरम के उद्घोष करते हुए क्षेत्रीय परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, नगर के विभिन्न मध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शहीद स्मारक पहुंचे। खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र वर्मा, हरीलाल आदि ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पूर्व कस्बा स्थित जवाहर लाल नेहरू इण्टर कालेज परिसर में वन्देमातरम का सामूहिक गान भी हुआ। इस मौके पर कुलदीप विमल, सर्वेश कुमार, शिवनेंद्र त्रिवेदी, कमलेश, अंकित आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
[object Promise]
 चौरी चौरा की घटना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर आज समूचे देश में यह महोत्सव मनाया जा रहा है, चौरी चौरा महोत्सव के शुभारंभ में विधायक ने शहीद स्मारक पर श्रधांजलि दे उनके परिजनों को सम्मानित किया।
  फतेहपुर चौरासी विकास खण्ड मुख्यालय पर आज क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने चौरी चौरा महोत्सव का शुभारंभ किया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि धन्य है उत्तर प्रदेश की माताएं जिन्होंने इतने बीर सपूतों को जन्म दिया। उन्होंने  कहा कि चौरी चौरा घटना ने देश की आजादी को नई दिशा दी। यह घटना बहुत बड़ा संदेश थी। उन्होंने उक्त घटना का जिक्र करते हुए कहा कि चार फरवरी 1922 को चौरीचौरा के भोपा बाजार में सत्याग्रही जुटे थे। उन्हीं में से एक की गांधी टोपी को एक सिपाही ने पांवों तले रौंद दिया था। इसी पर सत्याग्रही आक्रोशित हो उठे और उन्होंने पुलिसवालों को दौड़ा लिया। पुलिसवाले भागकर थाने में छिप गए। थाने को सत्याग्रहियों ने घेर लिया। पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीन सत्याग्रही मौके पर शहीद हो गए। घटना में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। गुस्साए क्रांतिकारियों ने पुलिस चौकी को आग लगाकर दारोगा समेत 23 पुलिसकर्मियों को जला दिया था, जिसमें 19 लोगों को फांसी की सजा हुई थी। ऐसी ही तमाम कुर्बानियों के बाद आजादी मिली है। आज देश के महान क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करना गर्व की बात है। क्षेत्र के चन्द्रिका खेड़ा गांव निवासी अमर सहीद गुलाब सिंह लोधी के परिजन महादेव प्रसाद सपत्नी एवं साहबलाल सपत्नी, गंगादासपुर गांव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुंदरलाल पाण्डेय की पुत्र बधू शांती पाण्डेय, एवं उद्साह गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र अरुण कुमार को सम्मानित कर अंग वस्त्र भेंट किये। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र वर्मा, ए.डी.ओ. समाजकल्याण ब्रम्ह्वेद पाण्डेय,  ए.डी.ओ पंचायत हेमन्त कुमार, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष सन्तोष यादव, अनिल शुक्ला, पूर्व कोषाध्यक्ष मोतीलाल लोधी, ग्राम पंचायत अधिकारी पंचम लाल, संजीव कटियार, शैलेन्द्र त्रिपाठी, विवेक, अमित पटेल, अभय सिंह,वेद प्रकाश, रणकेन्द्र,अभिनव अवस्थी,प्रखर बाजपेई, आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories