राष्ट्रीयबरेली: हिंदू परिवार पर धर्म परिवर्तन के लिए बनाया गया दबाव, बंद...

बरेली: हिंदू परिवार पर धर्म परिवर्तन के लिए बनाया गया दबाव, बंद कर दिया हुक्का-पानी

[object Promise]

पीड़ित परिवार का हुक्का पानी भी बंद
दरअसल, एक विशेष समुदाय के लोगों ने पीड़ित परिवार का हुक्का पानी भी बंद कर दिया है। ऐसी जानकारी मिली है कि आखिर में हारकर उन्होंने गांव से पलायन करने का निर्णय तक ले लिया था, लेकिन जैसे ही ये खबर आस-पास के गावों में फैली तो यहां मौजूद हिंदू संगठन सक्रिय हो गए और तुरंत पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। फिलहाल, पुलिस ने इस पूरे मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार ये मामला बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव परसौना का है, जहां इकराम सिंह और उसका परिवार एकमात्र हिंदू परिवार है। इकराम जैसे-तैसे अपना जीवन यापन करता आ रहा है, अचानक उसके सामने मुश्किलें तब आ गईं, जब एक धर्म विषेश के लोगों ने उस पर धर्मपरिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं इकराम का आरोप है कि उसे आए दिन धमकी भी दी जाती है। इकराम के सामने तब रोजी रोटी का भी संकट आ गया, जब उसके परिवार को दैनिक जरूरत की चीजें नहीं खरीदने दिया गया। आखिर में उसने गांव छोड़ने का फैसला लिया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
जब मामले की खबर तेजी से फैलने लगी तो पुलिस ने समय रहते मामले की जांच शुरू कर दी। बता दें की सीओ थर्ड ने खुद गांव जाकर मामले की गंभीरता से जांच की। उन्होंने पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष दोनों को सुना। मामले में आरोपी पाये जाने पर दूसरे समुदाय के तीन लोगों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की। इस पूरे मामले को लेकर एसपी सिटी रविंद्र ने मीडिया को बताया कि दूसरे समुदाय के तीन लोगों के खिलाफ इकराम सिंह की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल, पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories