राष्ट्रीयसभापति व सदर विधायक ने किया पुल का लोकार्पण

सभापति व सदर विधायक ने किया पुल का लोकार्पण

[object Promise]
उन्नाव।
सड़क पर अब सब्जी मंडी नही लगेगी जिसके लिये एक जगह निश्चित कर दी जाएगी जहा पर आसानी से लोग सब्जी ले सकेंगे ।यह बात सभापति व सदर विधायक पंकज गुप्ता ने आज शहर के मोहल्ला आदर्श नगर में नहर किनारे बसे श्री कृष्णा पुरम में
नहर के ऊपर अपने प्रयास से बनवाए गए सेतु के लोकार्पण समारोह में कही ।
उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र  की सभी समस्याओं के निस्तारण होंगे  क्षेत्र  का विकास भी होगा।
उन्नाव से कानपुर मार्ग  नहर के आगे सड़क पर लगने वाली सब्जी मंडीकी वजह से आवागमन में हो रही दिक्कत को देखते हुए नहर पटरी पर किनारे पड़ी दो बीघा जमीन पर मंडी स्थापित करने की घोषणा की ।उन्होंने कहा कि सैकड़ो वर्ष पुराने मा बनकी देवी मंदिर को दो छोर में अलग अलग निर्माण कार्य कराया जाएंगा। उन्होंने कहा कि अति पिछड़ी नई बस्ती के मोहल्ला श्री कृष्णा पुरम में विजली पानी आदि की सभी सुविधाएं लोगो को उपलब्ध करवाई जाएंगी ।
कार्यक्रम संयोजक आलोक निगम  ने इससे पूर्व विधायक पंकज  गुप्ता का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया ।
वही श्री गुप्ता ने बनकी देवी मन्दिर में पहुंच कर माता जी का आशीर्वाद लिया ।
इस मौके पर प्रमुख रूप से बीजेपी नेता सुशील तिवारी सभासद बृजेश पांडेय, प्रदीप सिंह , मोनू दीक्षित , राज किषोर शुक्ला, अमित शुक्ला ,सतीस सिंह , आशीष शुक्ला, जय निगम, अमित मिश्रा व सतीश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।वही सिचाई विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories