राष्ट्रीयराम मंदिर निर्माण के लिए दलीय सीमाएं लांघ, दिल खोलकर कर लोगों...

राम मंदिर निर्माण के लिए दलीय सीमाएं लांघ, दिल खोलकर कर लोगों ने दिया चंदा।

[object Promise]

आपको बता दें कि, इस कार्यक्रम के आयोजन का जिम्मा ब्लॉक प्रमुख महराजगंज सतेन्द्र प्रताप सिंह और समर्पण निधि के मंडल संयोजक सरदार फतेह सिंह एवं अवधेश मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा और संघ से जुड़े पदाधिकारियों, रिटायर्ड शिक्षकों वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि संघ के प्रांत प्रचारक रामचंद्र ने कहा कि, श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का संघर्ष बहुत पुराना है। लगभग 77 बार दोनों पक्षों से एक पक्ष मंदिर ध्वस्त करने वाला था, तो दूसरा पक्ष मंदिर को आतताईओं से मुक्त कराने वाला था। सैकड़ों साल चले संघर्ष के बाद आखिरकार विश्व के 100 करोड़ हिंदुओं की भावनाओं की जीत हुई, और संघ परिवार का सपना साकार हुआ। अब मंदिर के निर्माण को दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती।

उन्होंने कहा कि, हालांकि मंदिर निर्माण के लिए चंद लोग भी पूरी धनराशि देने को तैयार हैं, लेकिन संघ परिवार ने निर्णय लिया है कि, इस भव्य मंदिर निर्माण के लिए संपूर्ण देशवासियों का सहयोग लिया जाए, इसके लिए न्यूनतम 10 रुपए तक की धनराशि भी स्वीकार की जा सकती है।

 

उन्होंने बताया कि, समर्पण निधि का कार्यक्रम 15 जनवरी से शुरू हुआ है। 16 फरवरी बसंत पंचमी तक चलेगा। इसके बाद कोई धनराशि स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संघ परिवार से जुड़े सभी अनुषांगिक संगठनों से जुड़े लोगों से अपील की है कि, वह घर-घर जाकर लोगों को इस बारे में बताएं और उनको रसीद व कूपन देकर धनराशि प्राप्त करें।

कार्यक्रम में संघ के जिला संघचालक डीबी सिंह और खंड संघचालक रंजीत सिंह ने भी संबोधित किया। मंच पर ब्लाक प्रमुख सतेन्द्र प्रताप सिंह ने मौजूद संघ के पदाधिकारियों के अलावा पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष आरबी सिंह, पूर्व विधायक गजाधर सिंह, बछरावां विधायक राम नरेश रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, संघ के वरिष्ठ नेताओं अमरेश सिंह, संजय सिंह के अलावा वरिष्ठ समाजसेवियों पूर्व शिक्षकों और क्षेत्रीय पत्रकारों को तथा भाजपा के सभी पदाधिकारियों को मालाएं पहनाकर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

समर्पण निधि के मंडल प्रभारी सरदार फतेह सिंह व योगेंद्र सिंह ने बताया कि, आज 1 लाख 14000 रुपए की नगद राशि भेंट की गई है, यहां का लक्ष्य 5 लाख रुपए रखा गया है। व्यवस्था से जुड़े लोगों से आग्रह है कि, लक्ष्य को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कर जमा करें। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि, क्षेत्र के विभिन्न दलों सपा कांग्रेस और बसपा से जुड़े कई नेताओं ने खुले मन से समर्पण निधि में धन प्रदान किया, बाकायदे मंच से उन दानदाताओं का भी नाम पढ़ कर सुनाया गया। जिसमें नीलम सिंह ग्राम प्रधान ₹11000, आशुतोष प्रताप सिंह ₹11000, राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा ₹11111, श्याम भवन सिंह 51 सौ रुपए, ललित गुप्ता 51 सौ रुपए, अजय कुमार गुप्ता ₹11000, अंजनी कुमार गुप्ता ₹11000, विद्यासागर अवस्थी ₹11000, अजय सोनी 51 सौ रुपए, जन्मेजय सिंह 51 सौ रुपए, वासुदेव सिंह चौहान ₹11000, भोलू सिंह सतीश सिंह 51 सौ रुपए, शीतला बक्स सिंह चौहान ₹11000, इसके अलावा चंदर अमीन, सुभंजय सिंह, धरमबेष सिंह, रामफेर अमीन, रामशरण यादव, जितेंद्र भदोरिया, द्रोणाचार्य मिश्रा, आशीष सिंह, सोनू शुक्ला, राम लखन शिक्षक, मोहन मौर्य, रामकिशोर सिंह, अतुल कुमार पांडे आदि लोगों ने भी श्री रामलला के मंदिर निर्माण हेतु दान दिया।

कार्यक्रम के उपरांत लोगों ने ब्लाक प्रमुख द्वारा आयोजित समरसता भोज में तहरी और मूंग के पापड़ का सेवन किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री किरण सिंह, उनके पति इंजीनियर डीपी सिंह, सुधा अवस्थी, संघ के गया प्रसाद, विद्यासागर अवस्थी, शरद सिंह, अनुज मौर्य, जन्मेजय सिंह, डीबी सिंह, सरोज गौतम, डॉक्टर एमडी पासी, सूर्य प्रकाश वर्मा, शशि भदोरिया, हरि पांडेय, मनोज नाई सहित बड़ी तादाद में भाजपा और संघ से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories