प्रदेशमहाराष्ट्र सरकार से SII प्लांट में 5 कामगारों की मौत पर पीड़ितों...

महाराष्ट्र सरकार से SII प्लांट में 5 कामगारों की मौत पर पीड़ितों के परिवारों को मदद देने का राहुल गांधी ने किया आग्रह

[object Promise]

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में पांच लोगों की मौत पर शोक जताया और महाराष्ट्र सरकार से पीड़ितों के परिवारों को मदद देने का आग्रह किया। राहुल गांधी ने पुणे में ग्लोबल वैक्सीन कंपनी एसआईआई के प्लांट में एक निमार्णाधीन इमारत में आग लगने से बाद कम से पांच लोगों की मौत के बाद संवेदना जताई।

वायनाड के सांसद ने ट्वीट कर कहा, “सीरम संस्थान में आग की घटना में जानमाल का नुकसान तकलीफदेह और बेहद चिंताजनक है। मृतकों के परिवार के प्रति मेरी संवेदना। मैं राज्य सरकार से पीड़ितों और उनके परिवारों को जरूरी मदद मुहैया कराने का अनुरोध करता हूं।”

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल ने बताया कि इस हादसे में एक महिला सहित पांच लोग आग में झुलसकर मारे गए हैं और उनके शव कूलिंग ऑपरेशन के दौरान पाए गए। अन्य चार लोगों को आग से बचा लिया गया।

आग एसआईआई इमारत की दो ऊपरी मंजिलों पर भड़की। यह इमारत बीसीजी वैक्सीन प्लांट के लिए तैयार की जा रही थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

Related Articles

Popular Categories