राष्ट्रीयपंचायत चुनाव को लेकर आईजी ने कसे पुलिस अधिकारियों के पेंच

पंचायत चुनाव को लेकर आईजी ने कसे पुलिस अधिकारियों के पेंच

उरई जालौन में अपराध पर पुलिस विभाग ने नियंत्रण कर रखा है और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर उनकी धरपकड़ की जा रही है, साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर समस्त थाना प्रभारी सचेत हो जाये, जिससे चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।

यह बात झांसी रेंज के आईजी सुभाष चंद्र बघेल ने उपस्थित जनपद के समस्त थाना प्रभारी व राजपत्रित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कही।उन्होंने कहा समस्त थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी मामले लंबित पड़े हुए हैं, उनको जल्द से जल्द निस्तारित किया जाये, साथ ही जो अपराधी फरार चल रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी की जाये। नया साल शुरू हो गया है और इस नये साल में अपराधियो पर लगाम कसनी है जिससे जनपद में कोई भी बड़ी आपराधिक घटनाएं न हो सके, जिसको लेकर सभी को निर्देशित किया है, साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर सभी को सचेत रहने की जरूरत है। आईजी रेंज झांसी सुभाष चंद्र बघेल ने कहा कि जनपद में पुलिस विभाग ने अपराध की घटनाओं पर लगाम कसी है, केवल लंबित मामलों को निस्तारण करने और पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश कुमार सिंह तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष, राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories