राष्ट्रीयकुशीनगर में भाजपा नेता चंद्रभान कुशवाहा की आत्मा के लिए दी गई...

कुशीनगर में भाजपा नेता चंद्रभान कुशवाहा की आत्मा के लिए दी गई श्रद्धांजलि

[object Promise]

उपेन्द्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : गुरुवार को पडरौना नगर के बेलवा चुंगी स्थित भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा भारत के बैनर तले भारतीय जनता पार्टी से विभिन्न पदों पर रहे स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा की शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय कुशवाहा हमेशा दबे कुचले लोगों की समस्या को लेकर तैयार रहते थे.आज उनके न रहने पर ऐसे गरीब लोगों की समस्याओं के निजात दिलाने के लिए शायद ही कोई नेता पैदा होगा। ऐसे में उनके विचारों को व्यक्त करते हुए उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सीतानारायण कुशवाहा ने किया जबकि संचालन प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ कुशवाहा ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष एनपी कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा,भाजपा नेता किशोर यादव,नगर पालिका पालिका परिषद हाटा के चेयरमैन मोहन वर्मा,पडरौना नगरपालिका के चेयरमैन मनीष जायसवाल,बसपा नेता विजय प्रताप कुशवाहा,उदय भान कुशवाहा,नवल किशोर त्रिपाठी,बजरंगी यादव, राम प्रताप कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा,वीरेंद्र यादव,अमरजीत पटेल, शंभू शर्मा,रामप्रताप मौर्य,डॉक्टर सुनील मौर्य, अमित कुशवाहा,डॉक्टर मनोज कुशवाहा, पारसनाथ कुशवाहा,अरविंद कुशवाहा,जितेंद्र कुशवाहा,जनार्दन कुशवाहा,जितेंद्र कुशवाहा,बबलू कुशवाहा,युवा नेता सतीश कुशवाहा, बसपा नेता विजय प्रताप कुशवाहा,राहुल उर्फ नरसिंह कुशवाहा,नवेंदु भूषण कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय कुशवाहा समाज से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories