राष्ट्रीयकुशीनगर में दान-पुण्य का चला दौर, जमकर हुई पडरौना शहर में पतंगबाजी

कुशीनगर में दान-पुण्य का चला दौर, जमकर हुई पडरौना शहर में पतंगबाजी

[object Promise]

उपेन्द्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : जिलें में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने तिल के लड्डू,खजूर,फल, कंबल,स्वेटर,कांच,बर्तन, कपड़ा इत्यादि का दान किया। इस दौरान पडरौना शहर भर में गायों को हरा चारा व गुड़ का दान किया गया। वहीं बाजारों में जमकर खरीदारी हुई।

ये काटा,वो काटा…
मकर संक्रांति पर बच्चों व युवाओं के साथ महिलाओं ने भी पतंग उड़ाने का आनंद लिया। इस दौरान आकाश में भांति-भांति के पतंग उड़ते नजर आए। इस दौरान पडरौना शहर के युवाओं में एक-दूसरे के पतंग काटने की होड़ लगी रही। कई युवाओं ने घर की छत पर डीजे व ऑडियो कैसेट लगाकर पतंग उड़ाने का आनंद लिया। वहीं गलियों में कटी पतंग को लूटने के लिए बच्चे दौड़ते नजर आए।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories