राष्ट्रीयकुशीनगर में शरारती तत्वों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा की उंगली तोड़ी,जांच...

कुशीनगर में शरारती तत्वों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा की उंगली तोड़ी,जांच में जुटी पुलिस

[object Promise]

उपेन्द्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर स्थित भगवान बुद्ध की मूर्ति की उंगली को बुधवार की रात में किसी शरारती तत्व ने तोड़ दिया। सुबह इस स्थल की देखरेख करने वाले प्रबंधक पूजा करने पहुंचे तो उंगली टूटी देखकर रामकोला पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पपउर गांव में तत्कालीन डीएम रिग्जियान सैंफिल ने संगमरमर से बनी महात्मा बुद्ध की मूर्ति स्थापित की गई थी।

बौद्ध धर्म से जुड़े लोग अक्सर यहां आते रहते हैं। इस स्थल की देखरेख के लिए प्रबंध समिति ने एक व्यक्ति को जिम्मेदारी दी है। तबीयत खराब होने के कारण वह व्यक्ति बुधवार को घर चला गया था। रात में किसी शरारती तत्व ने भगवान बुद्ध के दाहिने हाथ की उंगलियों को तोड़ दिया था। स्थल के प्रबंधक रामनाथ बौद्ध बृहस्पतिवार की सुबह पूजा करने पहुंचे तो उंगलियों को टूटा देखकर रामकोला एसओ केपी सिंह को सूचना दी।

एसओ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान वहां चौधरी प्रसाद, रामगरीब, रामउग्रह, रमेश प्रसाद ,शैलेश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, तुफानी प्रसाद, अजय कुमार गौतम, इजहार अंसारी, जनार्दन गौतम ,संजय गौतम, अनिल गौतम, दिनेश, शिरजू प्रसाद आदि भी पहुंच गए। लोगों ने बताया कि एक साल पहले भी मूर्ति की उंगलियों को तोड़ दिया गया था। एसओ ने इस मामले में गहन जांच कराकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories