राष्ट्रीयPM मोदी : 16 जनवरी को शुरू करेंगे कोरोना टीकाकरण अभियान, CO-WIN...

PM मोदी : 16 जनवरी को शुरू करेंगे कोरोना टीकाकरण अभियान, CO-WIN ऐप को भी करेंगे लॉन्च

[object Promise]

नई दिल्ली, पीटीआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को भारत के कोरोना वायरस के खिलाफ सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी टीकाकरण के पहले दिन वैक्सीन लगवाने वाले कुछ स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वीडियो लिंक के माध्यम से बातचीत भी करेंगे। टीकाकरण अभियान से पहले जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल और असम से लेकर गोवा तक देश के कोने-कोने में वैक्सीन पहुंचाने का काम जारी है।

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 16 जनकरी को वैक्सीनेशन के लिए जरूरी CO-WIN ऐप को भी लॉन्च करेंगे। 2,934 टीकाकरण केंद्रों में से कुछ को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जहां से लाभार्थी प्रधानमंत्री के साथ बातचीत कर सकते हैं। इसमें नई दिल्ली का एम्स और सफदरजंग अस्पताल शामिल है।एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पहले दिन लगभग तीन लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को देश भर में 2,934 टीकाकरण केंद्रो पर वैक्सीन के शॉट्स दिए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार वैक्सीन लगाने के लिए लोंगों को मतदान की तरह अपना कोई भी पहचान पत्र दिखाना होगा। इन पहचान पत्रों में आधारकार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट के साथ-साथ मनरेगा का जॉबकार्ड और बैंक या पोस्ट आफिस का फोटो लगा पासबुक तक शामिल हैं। इन पहचानपत्रों की सूची सभी स्थानीय भाषाओं में वैक्सीन केंद्रों पर लगाई जाएगी ताकि किसी को दिक्कत नहीं हो।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories