राष्ट्रीयहर साल 6,000 रुपये प्राप्त करने के लिए तत्काल कराएं रजिस्ट्रेशन, जानें...

हर साल 6,000 रुपये प्राप्त करने के लिए तत्काल कराएं रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है प्रक्रिया

[object Promise]

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि  योजना के पात्र लाभार्थियों को सातवीं किस्त मिल गई है। इस योजना का लक्ष्य देश के अन्नदाताओं की आय में बढ़ोत्तरी करना है। अगर आप भी किसान हैं और आपको अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिल सका है तो आपको इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने में बिल्कुल भी देरी नहीं करनी चाहिए। पीएम किसान  की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आप इस योजना के लिए आसानी से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा के मोबाइल एप के जरिए भी इस योजना के लिए पंजीकरण कराया जा सकता है।

 

पीएम किसान के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस बहुत आसान है। हालांकि, यहां कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। मसलन अगर आप किसान हैं तो जमीन आपके नाम पर होनी चाहिए। अगर कृषि भूमि आपके पिता या दादा के नाम पर है तो आपको रजिस्ट्रेशन से पहले जमीन को अपने नाम पर करवाना होगा। इसके अलावा अगर आप डॉक्टर, वकील और इंजीनियर जैसे प्रोफेशनल हैं और साथ ही खेती करते हैं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा कई अन्य श्रेणी के लोगों को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। आपको पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए अपना आधार नंबर तैयार रखना होगा।

 

 स्टेप-बाय स्टेप प्रोसेस

स्टेप 1: पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग ऑन करिए।

स्टेप 2: यहां आपको ‘Farmers Corner’ में ‘New Farmer Registration’ का विकल्प मिलेगा।

स्टेप 3: ‘New Farmer Registration’ पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।

स्टेप 4ः  यहां आधार नंबर के साथ कैप्चा कोड डालकर सर्च कीजिए।

स्टेप 5ः इसके बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा।

स्टेप 6ः पेज पर आपको राज्य, जिले, प्रखंड और शहर का नाम चुनना होगा। इसके बाद निजी जानकारी के साथ-साथ बैंक खाते की जानकारी, मोबाइल नंबर और भूखंड की जानकारी देनी होगी।

स्टेप 7ः इसके बाद आप एप्लीकेशन को सबमिट कर सकते हैं।

आप आधार नंबर के जरिए पीएम किसान योजना की वेबसाइट से अपने आवेदन की स्थिति की भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां हम बताते चलें कि आप पीएम किसान एप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से पीएम किसान एप को डाउनलोड करना होगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories